सर्दियां भी हैं और बच्चों की छुट्टियां भी। ऐसे में फैमिली हॉलीडे तो बनता है। क्रिसमस और नया साल शहर से बाहर मनाने के लिए कुछ लोगों ने दो महीने पहले ही सारी तैयारियां कर ली हैं तो कुछ तैयारियों में लगे हैं। जो किसी कारण से तैयारियां नहीं कर सके हैं, लेकिन जाना चाहते हैं घूमने तो अभी देर नहीं हुई है। इस मौसम के लिहाज से कुछ चुनिंदा स्थान हैं, जहां लोग घूमना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सर्दियों में हॉलीडे के कौन से स्थान ज्यादा पसंद किए जा रहे और क्यों? आप भी जानें...।
नया साल मनाने के लिए ये समुद्री किनारे बने लोगों की पहली पसंद, हो रही बंपर बुकिंग, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई और साउथ कोरिया जाने की भी चाह
टूर ऑपरेटर्स का मानना है कि दक्षिण एशिया के देश लोगों की पसंद हुआ करते थे। कई-कई बार लोगों ने इन देशों की यात्रा की, खासकर थाईलैंड की। इस साल फैमिली हॉलीडे के लिए साउथ कोरिया पसंद आ रहा है। दुबई में शॉपिंग फेस्टिवल के कारण राजधानी से बड़ी संख्या में लोग जाना चाहते हैं। हां मकाऊ द्वीप भी काफी पसंद किया जा रहा है।
राजसी सफर
आईआरसीटीसी के प्रबंधक पर्यटक एएस पाडेय के मुताबिक, लखनऊ के नवाबों के लिए रॉयल मैजेस्टी टूर पैकेज तैयार किया है। यह 5 दिन का होगा। दिल्ली सफदरगंज स्टेशन से 23 दिसंबर को यात्रा शुरू होगी।
क्रूज हॉलीडे खास
एसएमए शीराज के मुताबिक, लंबी दूरी के ट्रिप लोग पहले 3 से 5 दिन के लिए बनाते थे। इस साल लंबी दूरी के लिए लोग क्रूज हॉलीडे पर जा रहे हैं। कनाडा के लिए ज्यादा बुकिंग है। लोग सिंगापुर भी जाना चाहते हैं। लोग यह हॉलीडे पैकेज कम से कम 15 दिन के लिए बुक कर रहे हैं।
इसे भी जानिए, कहां कितना आ सकता है खर्च
गोवा में पांच दिन और चार रात का पैकेज 24 से 27000 रुपये में उपलब्ध हैं। दुबई, थाईलैंड या साउथ कोरिया के लिए प्रति व्यक्ति 55 से 60000 रुपये के पैकेज में तीन रातों का ठहराव शामिल हैं। इसी तरह यदि आप क्रूज हॉलीडे पर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो इस पर 2 से 3 लाख रुपये तक खर्च आता है।
यदि ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो नैनीताल, मुक्तेशवर, जिम कार्बेट की यात्रा कर लें। यहां 15 हजार रुपये तक खर्च आएगा। धार्मिक पयर्टन के लिहाज से आईआरसीटीसी का टूर पैकेज ठीक है। इसमें दक्षिण भारत या सात ज्योतिर्लिंग का करीब 13 हजार रुपये तक का पैकेज उपलब्ध है।
गोवा और केरल के साथ अब अंडमान भी पसंदीदा जगह
गोवा और केरल पिछले कई सालों से सर्दियों में फैमिली हॉलीडे के लिए लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। टूर एंड ट्रेवल व्यवसाय की एक बड़ी कंपनी के डायरेक्टर एसएमए शीराज कहते हैं कि सनबर्न फेस्टिवल के कारण गोवा की हमेशा से डिमांड रही है। 40 देशों के लोग यहां पहुंचते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में राजधानी से लोग भी शामिल होते हैं।
केरल अपनी प्राकृतिक समृद्धि के कारण लोगों की पसंद बना हुआ है जबकि एक टूर एंड ट्रेवल व्यवसाय से जुड़े फुजैल कहते हैं कि जो लोग गोवा और केरल कई बार जा चुके हैं वे कुछ नई जगह की तलाश में हैं और उन्हें अंडमान पसंद आ रहा है।
फुजैल के मुताबिक, पर्यटकों से मिले फीडबैक के मुताबिक, अंडमान का शांत माहौल उन्हें आकर्षित कर रहा है। लोग सुकून की तलाश में ऐसे स्थल चुनते हैं। आईआरसीटीसी प्रबंधक पर्यटन एएस पांडेय कहते हैं कि 31 दिसंबर को गोवा के लिए जबरदस्त बुकिंग है। सीटें बढ़ाने के लिए विचार चल रहा था, लेकिन बढ़ते हवाई किराए को देखते हुए ऐसा नहीं हो सका।
इसे भी जानिए, कहां कितना आ सकता है खर्च
गोवा में पांच दिन और चार रात का पैकेज 24 से 27000 रुपये में उपलब्ध हैं। दुबई, थाईलैंड या साउथ कोरिया के लिए प्रति व्यक्ति 55 से 60000 रुपये के पैकेज में तीन रातों का ठहराव शामिल हैं। इसी तरह यदि आप क्रूज हॉलीडे पर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो इस पर 2 से 3 लाख रुपये तक खर्च आता है। यदि ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो नैनीताल, मुक्तेशवर, जिम कार्बेट की यात्रा कर लें। यहां 15 हजार रुपये तक खर्च आएगा। धार्मिक पयर्टन के लिहाज से आईआरसीटीसी का टूर पैकेज ठीक है। इसमें दक्षिण भारत या सात ज्योतिर्लिंग का करीब 13 हजार रुपये तक का पैकेज उपलब्ध है।