फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pl Punia sitting on dharna at police station for rescuing Gokshi accused as innocent

बाराबंकी : गोकशी के आरोपी को बेकसूर बता छुड़ाने को थाने पर धरने पर बैठे पीएल पुनिया

Thu, 10 Oct 2019 12:07 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 10 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Pl Punia sitting on dharna at police station for rescuing Gokshi accused as innocent
धरना देते पीएल पुनिया - फोटो : amar ujala
बाराबंकी के जैदपुर इलाके में गोकशी की शिकायत पर जिसे जैदपुर पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाई थी, उसे बेकसूर बताकर छुड़ाने के लिए राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया थाने पहुंच गए। मगर, प्रभारी निरीक्षक ने आरोपी को छोड़ने से इन्कार कर दिया। 
विज्ञापन


ऐसे में सांसद समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस पर गिरफ्तार युवक को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाते हुए वह पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान जहां खबर मिलते ही तनुज पुनिया समर्थकों के साथ थाने पहुंचे तो सीओ भी पहुंचे।
विज्ञापन


बुधवार को गोकशी की शिकायत पर पुलिस थाना क्षेत्र के टेरा गांव निवासी शाकिर को पकड़कर थाने लाई थी। शाकिर के छोटे भाई ने सांसद पीएल पुनिया से मिलकर भाई को बेकसूर बताया। इस पर देर रात पीएल पूनिया ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक अमरेश सिंह बघेल से बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गिरफ्तार युवक को बेकसूर बताकर इसे विपक्षियों की साजिश बताया। मगर, पुलिस ने उनकी एक न सुनी। इस दौरान पुनिया ने गिरफ्तार शाकिर से बात की तो उसने पुलिस पर थर्ड डिग्री देने की बात बताई। इस पर पुनिया समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। वह गिरफ्तार युवक को थर्ड डिग्री देने वाले पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। 


सांसद ने बताया कि दोषी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज होने तक धरना जारी रहेगा। इस बात की खबर पाकर तनुज पुनिया व सीओ सदर राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार बघेल ने बताया कि गोकशी के आरोप में शाकिर को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed