फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pipeline repaired at KGMU, oxygen and water crisis averted

Lucknow News: केजीएमयू में पाइपलाइन की हुई मरम्मत, ऑक्सीजन-पानी का संकट टला

Fri, 04 Sep 2026 02:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Pipeline repaired at KGMU, oxygen and water crisis averted
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर और शताब्दी भवन के बीच दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त ऑक्सीजन और पानी की पाइपलाइन बृहस्पतिवार को ठीक कर दी गई। मरम्मत के बाद शताब्दी भवन में दोनों की आपूर्ति बहाल हो गई। इससे यहां भर्ती 300 से अधिक मरीजों, डॉक्टरों और तीमारदारों को राहत मिली।
विज्ञापन

बुधवार को बारिश के दौरान दीवार गिरने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने पर केजीएमयू प्रशासन ने तत्काल सिलेंडर की व्यवस्था कर गंभीर मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाई। पानी की आपूर्ति बाधित होने से अस्पताल की नियमित व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। ऑक्सीजन और पानी की व्यवस्था सामान्य नहीं होने के कारण 15 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन टालने पड़े थे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने तेजी से मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जिसके बाद शताब्दी भवन के ऑपरेशन थिएटरों का संचालन भी शुरू हो गया। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि टाले गए ऑपरेशन शनिवार को किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed