फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pipe breaks during elevated road construction, car damaged

Lucknow News: एलिवेटेड रोड के निर्माण के दौरान पाइप टूटा, कार क्षतिग्रस्त

Fri, 20 Feb 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Pipe breaks during elevated road construction, car damaged
सरोजनीनगर। एलिवेटेड रोड के निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की लापरवाही से ढीला पड़ा पीवीसी पाइप का बड़ा टुकड़ा 30 फीट की ऊंचाई से कानपुर जाने वाली पटरी पर आ गिरा। इससे एक खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


घटना सुबह 11 बजे हनुमान मंदिर और बंथरा थाने के बीच कमल दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने हुई। शाखा प्रबंधक निवेदिता सिंह के अनुसार एलिवेटेड रोड की छत से जुड़ा पाइप गिरने से उनकी कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश में एलीवेटेड रोड पर जलभराव रोकने के साथ सड़क का पानी निकालने के लिए कंपनी ने थोड़ी-थोड़ी दूरी पर फ्लाईओवर के किनारे से पिलरों के सहारे जमीन तक पीवीसी पाइप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप काफी समय से ढीला पड़ा था, पर कंपनी ने ध्यान नहीं दिया। शाखा प्रबंधक ने पीएनसी अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन


उधर, कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अंकुर जैन का कहना है कि कंपन के कारण पाइप टूटा। महिला शाखा प्रबंधक से विवाद सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed