फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pintu learned the art of making masala a year ago.

Lucknow News: एक साल पहले पिंटू ने सीखा था मसाला बनाने का काम

Tue, 15 Sep 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Pintu learned the art of making masala a year ago.
लखनऊ। नकली पान मसाला बना कर सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार रायबरेली में महाराजगंज के शिवगढ़ निवासी पिंटू गुप्ता एक साल पहले एक मसाला फैक्टरी में काम करता था। यह खुलासा मड़ियांव पुलिस की पूछताछ में सामने आया है। वहीं से आरोपी ने मसाला बनाने का काम सीखा था। वहीं, पुलिस की दो टीमें भी लखनऊ से सटे जनपदों में भेजी जाएंगी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि काम के दौरान आरोपी पिंटू ने पाना मसाला बनाने का तरीका जान लिया था। काम छेड़ने के बाद उसने नकली मसाले की फैक्टरी डाली थी। पिंटू के साथ उसका साथी पवन साहू भी पकड़ा गया था। पुलिस अब इन दोनों के मोबाइल की सीडीआर निकलवाएगी। इससे इस बात की तस्दीक हो सकेगी कि आरोपी के गिरोह में और कितने लोग जुड़े हैं। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि आरोपी पिछले छह माह में कितनी कीमत का मसाला बेच चुके हैं। पुलिस की दो टीमें जल्द ही सुल्तानपुर, बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली, और अमेठी भी जाएगी ताकि इस बात का पता लग सके कि आरोपियों ने किन दुकानदारों को मसाले बेचे थे। बता दें कि पुलिस ने शनिवार को मड़ियांव में सिकरवार चौराहे के पास स्थित मकान में चल रही थी फैक्टरी में छापा मारकर नकली पान मसाला बनाने के दो आरोपियोें को पकड़ा था। फैक्टरी में नकली पान मसाला बना कर सप्लाई किया जाता था। मौके से 39.5 किलो नकली मसाला, तंबाकू और नामी कंपनियों के रैपर बरामद हुए थे। बरामद मसाले की कीमत करीब 30 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed