फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pink is must watch for cops says DGP Javeed ahemd

डीजीपी जावीद अहमद ने दी सारे पुलिसवालों को ये फिल्म देखने की सलाह

Sat, 24 Sep 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Sep 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
pink is must watch for cops says DGP Javeed ahemd
डीजीपी जावीद अहमद - फोटो : amar ujala bureau

पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को अमिताभ बच्चन की फिल्म पिंक देखने के लिए कहा है। उन्होंने ट्वीट कर पुलिसकर्मियों से कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर यह अच्छी फिल्म है। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को जेंडर मामलों में और भी अधिक संवेदनशील होना चाहिए। इसलिए उन्हें यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

दरअसल, फिल्म पिंक उन प्रश्नों को उठाती है, जिनके आधार पर लड़कियों के चरित्र के बारे में बात की जाती हैं। यह फिल्म उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो लड़कियों के जींस या स्कर्ट पहनने पर भी सवाल उठाते हैं। 

विज्ञापन

सेव बॉय पर करें काम

pink is must watch for cops says DGP Javeed ahemd
पिंक

फिल्म में अमिताभ बच्चन व्यंग्य करते हैं कि हमें ‘सेव गर्ल’ नहीं बल्कि’ सेव बॉय’ पर काम करना चाहिए, क्योंकि जींस पहनी लड़की को देख लड़के उत्तेजित हो जाते हैं और लड़कियों से दुर्व्यवहार करने लगते हैं।

यह फिल्म उस रूढ़िवादी सोच के खिलाफ है, जो लड़कियों की आर्थिक स्वतंत्रता के हिमायती नहीं हैं। डीजीपी जावीद अहमद भी इस फिल्म को देखकर खासे प्रभावित हुए। उन्होंने फिल्म देखने के बाद सभी पुलिसकर्मियों को भी इस फिल्म को देखने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed