{"_id":"6217452b94dfe053c83f07e2","slug":"pink-booths-prepared-in-sultanpur-for-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बनाया एक-एक पिंक बूथ, पीठासीन से लेकर सभी मतदान कर्मी होंगी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बनाया एक-एक पिंक बूथ, पीठासीन से लेकर सभी मतदान कर्मी होंगी महिला
Thu, 24 Feb 2022 02:13 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Feb 2022 02:13 PM IST
सार
चुनाव आयोग के निर्देश पर सुल्तानपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्र के बूथों को चिह्नित कर लिया गया है। इन बूथों पर सिर्फ महिलाएं ही वोट कर सकेंगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांचवें चरण के चुनाव में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पिंक बूथ बनाया गया है। इन मतदेय स्थलों पर पीठासीन से लेकर मतदान कार्मिक महिला होंगी। आयोग के निर्देश पर पांचों विधानसभा क्षेत्र के बूथों को चिह्नित कर लिया गया है। इन बूथों पर सिर्फ महिलाएं ही वोट कर सकेंगी।
विज्ञापन
पांचवें चरण में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में जिले में पांच पिंक (सखी) बूथ बनाए गए हैं। आयोग के निर्देश पर पांचों विधानसभा क्षेत्रों के एक बूथ को महिलाओं के लिए पिंक बूथ बनाया गया है। इसमें इसौली विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 26 प्राथमिक विद्यालय खनोहा में स्थापित मतदेय स्थल को पिंक बूथ बनाया गया है। इसी तरह सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के सदर तहसील भवन के कक्ष संख्या तीन के मतदेय स्थल 275 को पिंक बूथ बनाया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दियरा के मतदेय स्थल 338 को सखी बूथ के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भदैंया के मतदेय स्थल 43 को सखी बूथ का रूप दिया गया है। कादीपुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरैयाकमौरा के मतदेय स्थल 142 को पिंक बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर सिर्फ महिलाएं ही वोट कर सकेंगी। महिलाओं की वोटिंग व्यवस्था को देखते हुए इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी मतदान अधिकारी महिलाएं ही होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि चिह्नित बूथों पर महिला मतदान कार्मिकों को नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन