फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pin boy hardik again come for treatment

पिनब्वॉय हार्दिक के इलाज के लिए डॉक्टरों ने लिया बड़ा फैसला

Thu, 08 Oct 2015 03:30 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
pin boy hardik again come for treatment

डॉक्टरों के लिए कौतूहल का विषय बना पिन बॉय हार्दिक बुधवार को फिर से केजीएमयू पहुंचा। उसके शरीर के अंदर घुसी हुई सुइयों को निकालने के लिए पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में इलाज चल रहा है। सात माह के हार्दिक के शरीर के कई एक्स-रे बुधवार को कराए गए जिससे शरीर के अंदर सुइयों की स्थिति पता चल सके।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक्स-रे देखकर सर्जरी का फैसला किया जाएगा। केजीएमयू पहुंचे हार्दिक के पिता शिवेंद्र श्रीवास्तव निवासी रायबरेली ने बताया कि एक्स-रे जांच में उसके सिर में छह सुइयां और शरीर के निचले हिस्से में 16 सुइयां दिख रही हैं।
विज्ञापन


पहले सिर में पांच सुई दिख रही थी और निचले हिस्से में 17 सुइयां दिख रही थीं। इसके अलावा फेफड़े में भी एक सुई देखी गई थी। अब नए एक्स-रे में वह नहीं है। शिवेंद्र ने बताया कि पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के हेड प्रो. एसएन कुरील ने उन्हें एक्स-रे रिपोर्ट लेकर बृहस्पतिवार को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक के शरीर में मिली थी 24 सुइयां

pin boy hardik again come for treatment

इसके बाद फैसला किया जाएगा कि आगे क्या इलाज किया जाए। उसने बताया कि बच्चे को शरीर में सुई होने से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन भविष्य में उसे खतरा हो सकता है। गौरतलब है कि हार्दिक जब ढाई महीने का था तब उसकी मां सत्याक्षी श्रीवास्तव को उसकी जांघ में एक निडिल की नोंक दिखाई दी थी।

उसने निडिल बाहर खींचकर निकाल ली। लेकिन उसे न तो खून निकला और न ही घाव हुआ। शरीर को टटोलने पर उसकी जांघ में एक और सुई होने का पता चला था। इसके बाद शिवेंद्र और सत्याक्षी बच्चे को लेकर रायबरेली जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां पेट का एक्स-रे कराया गया तो जांच में 24 छोटी-छोटी सुई पाई गईं।

वहां चिकित्सकों ने उसे केजीएमयू ले जाने की सलाह दी तो शिवेंद्र 27 मई को उसे लेकर केजीएमयू ओपीडी पहुंचे। जहां प्रो. एसएन कुरील ने उसे 15 जून के बाद आने की सलाह दी थी। 17 जून को वो दोबारा केजीएमयू पहुंचे तो हार्दिक की एक्स-रे जांच में दोनों फेफड़ों में एक-एक सुई, पीठ और पेट के अंदर दर्जनों सुई पाई गई थीं। खासतौर से उसके पेट के निचले हिस्से ‘पेल्विस’ में काफी सुइयां थी। इसकी वजह से उसके पेशाब में खून भी आ रहा था।

प्रो. कुरील ने पेरीनियल यूरेथ्रोटोमी सर्जरी विधि से उसकी तीन सुइयां बाहर निकाली थीं। उस दौरान हार्दिक चार माह का था। अब लगभग तीन माह बाद एक बार फिर उसके शरीर से सुइयों को निकालने की कवायद शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed