{"_id":"e0a67a2e3b1add4267f3dc152d79e48a","slug":"pil-for-ayodhya-parikrma","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमा: हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे राम भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमा: हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे राम भक्त
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या व आसपास के जिलों में 25 अगस्त से होने वाली 84 कोसी परिक्रमा को रोके जाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में एक जनहित याचिका दायर की गई।
विज्ञापन
इस मामले में सूबे के प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी को पक्षकार बनाया गया है। पीआईएल पर 24 अगस्त को सुनवाई हो सकती है।
याची अधिवक्ता प्रमोद पांडेय ने हाई कोर्ट से 84 कोसी परिक्रमा में किसी तरह का कोई व्यवधान न हो और परिक्रमा के हक की हिफाजत करने के निर्देश राज्य सरकार व अन्य पक्षकारों को दिए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार संबंधी अनुच्छेद 25 का हवाला देते हुए कहा कि लोक व्यवस्था व नैतिकता के अधीन सभी को स्वतंत्रतापूर्वक धार्मिक क्रिया-कलाप करने की आजादी है।
विज्ञापन
लिहाजा 84 कोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई अवरोध न पैदा किए जाएं और उनके इस अधिकार महफूज रखा जाना चाहिए।