{"_id":"6584947b9d708c5c7e0191da","slug":"pickup-rammed-into-trailer-driver-killed-son-and-daughter-injured-lucknow-news-c-13-lko1012-540503-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेलर में घुसी पिकअप, चालक की मौत, बेटे-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेलर में घुसी पिकअप, चालक की मौत, बेटे-बेटी घायल
Fri, 22 Dec 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क किनारे खड़े खराब ट्रेलर में एक पिकअप डाला जा घुसा। पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रेलर में फंस गया। जेसीबी व गैस कटर की मदद से उसे काटकर सभी को निकाला गया। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई और उनके तीन बच्चे घायल हो गए।
अयोध्या के बेलहारी के रहने वाले पिकअप डाला चालक प्रेमलाल (35) कानपुर के गोविंदनगर में परिवार समेत किराए पर रहते थे। बुधवार रात वह बेटे शिवम (15), दीपक (17) और बेटी आराधना (19) को साथ लेकर पिकअप से गांव जा रहे थे। रात करीब 12 बजे मोहनलालगंज में भसंडा मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रेलर में पिकअप पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग फंस गए। पुलिस ने जेसीबी व गैस कटर की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे चालक व उनके बच्चों को निकलवाया। सभी को सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमलाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवम व आराधना को ट्राॅमा सेंटर भेज दिया गया। वहीं, घायल दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।