Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pickup overturns after hitting tree, 37 injured

Lucknow News: पेड़ से टकराकर पलटी पिकअप, 37 घायल

Sun, 06 Aug 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 06 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturns after hitting tree, 37 injured
क्रासर
विज्ञापन

12 लोगों की हालत गंभीर, अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे डलमऊ
अनियंत्रित होने के चलते हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के अघौरा गांव के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार 37 लोग घायल हो गए। पिकअप सवार सभी लोग डलमऊ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। 12 घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के महिपतखेड़ा मजरे डिघौरा गांव में शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए पिकअप पर सवार होकर 37 लोग डलमऊ श्मशान, गंगाघाट जा रहे थे। बछरावां क्षेत्र के अघौरा घाट के निकट पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गईा। पिकअप पर सवार हरचंद्रपुर थाना क्षेत्र के मौहारी निवासी पवन सिंह, महिपत खेड़ा निवासी लोधेश्वर, जयकरन, शिवपसाद, सूर्य प्रसाद, राजकुमार, गुड्डू, मुकेश, ननकू, नन्हा, पिंडौरी निवासी सुंदरलाल, हिंगा निवासी रिंकू, प्यारेपुर निवासी चंद्रपाल, महराजगंज थाना क्षेत्र के सलेथू निवासी पीतांबर, कंडौरा निवासी उमेश, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे नरिया निवासी अयोध्या, बिंदादीन, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दुंदगढ़ निवासी बनवारी लाल, डिगौरा निवासी रामानंद, दुर्मुख खेड़ा निवासी उमेश समेत 37 लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद जयकरन, शिवप्रसाद, अयोध्या, रामानंद, बिंदादीन, बनवारीलाल, राजकुमार, चंद्रपाल, सुंदरलाल, गुड्डू, मुकेश व ननकू की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ घायलों ने निजी अस्पतालों में भी इलाज कराया। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि पिकअप की रफ्तार तेज थी। इस वजह से अनियंत्रित होने के बाद पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे की जांच कराई जा रही है। पिकअप को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed