फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pickup crushed a young man standing on the roadside

Lucknow News: पिकअप ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंदा

Tue, 09 Jul 2024 05:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 09 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Pickup crushed a young man standing on the roadside
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर की सीमा पर सड़क के किनारे खड़े एक युवक को पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना के समय वह लखनऊ एयरपोर्ट जा रहा था। टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


प्रयागराज जिले के उतरांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद (बेलहरा) निवासी ज्ञान सिंह (32) पुत्र स्व. बृजलाल हैदराबाद में हाइड्रा चलाता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। रविवार की रात वह कार से गांव के एक युवक को लखनऊ एयरपोर्ट पर छोड़ने जा रहा था। इस दौरान नगर की सीमा पर मदारीगंज के पास वह सड़क किनारे थोड़ी देर के लिए रुका। तभी प्रयागराज की ओर जा रही पिकअप ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन

पुलिस उसे सीएचसी ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक को वाहन समेत हिरासत में लिया है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उसके रिश्तेदार शिवसागर की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed