फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pickup collides with DCM, youth dies, four injured

Lucknow News: डीसीएम से टकराई पिकअप, युवक की मौत, चार जख्मी

Fri, 29 Nov 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with DCM, youth dies, four injured
रायबरेली में बृहस्पतिवार को गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में युवक की मौत की बाद जिला अस्पताल में गम
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह टेंट का सामान लदे पिकअप की सामने से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को झपकी आने पर पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी पटरी पर जाकर डीसीएम से टकराई। हादसे के चलते रायबरेली-लालगंज हाईवे पर कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर आई पुलिस ने घटना की जांच की।
विज्ञापन

किलौली गांव में वैवाहिक कार्यक्रम के बाद सुबह करीब पांच बजे श्रमिक पिकअप पर टेंट का सामान लादकर शहर क्षेत्र के दरीबा चौराहा जा रहे थे। वहीं, डीसीएम रायबरेली से लालगंज की तरफ जा रहा था। रायबरेली-लालगंज हाईवे पर अहमदपुर गांव के निकट अचानक पिकअप के चालक को झपकी आ गई। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी पटरी पर जाकर सामने से आ रहे डीसीएम से टकरा गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

हादसे में डीसीएम चालक कानपुर नगर निवासी राजेश कुमार (46) और पिकअप में सवार रायबरेली शहर के चंदौली निवासी सोनू (30), दरीबा निवासी पिकअप चालक नितिन (26), अंकित (25), गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे वंशीवट मजरे रसूलपुर गुंडा निवासी मनोज (18) पुत्र बलई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप चालक नितिन पिकअप में फंस गया था। हादसे के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों व एनएचआई टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं, नितिन को चिकित्सकों ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के चलते घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आकर आवागमन को सुचारू रूप से शुरू कराया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में रोना-पिटना मचा है। वह पिकअप पर टेंट के सामान के ऊपर बैठा था। इसी वजह से उसे चोटेंं ज्यादा आईं थीं। उधर, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed