फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pickup axle broken on track, train stopped

Lucknow News: ट्रैक पर पिकअप का एक्सल टूटा, रोकी ट्रेन

Sun, 29 Sep 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 29 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pickup axle broken on track, train stopped
एक्सल टूटने से रेलवे ट्रैक के बीच खड़ा पिकअप। - फोटो : संवाद
लालगंज (रायबरेली)। कस्बे में बछरावां रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार को सुबह ट्रैक के बीच एक्सल टूटने से पिकअप वाहन फंस गया। इससे चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस रोक दी गई। यह गाड़ी लालगंज रेलवे स्टेशन पर करीब पौन घंटे तक खड़ी रही। ट्रैक पर फंसे वाहन को निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। क्रेन की मदद से वाहन हटाया गया, तब रेलवे यातायात बहाल हुआ और ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन


घटना सुबह लगभग 8 बजे की है। सामान से लदा हुआ एक पिकअप वाहन बछरावां की ओर जा रहा था। रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रैक के बीच वाहन का एक्सल टूट गया। पहले तो वाहन चालक ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी सफलता नहीं मिली। इसी बीच ऊंचाहार एक्सप्रेस लालगंज स्टेशन पर पहुंच गई, लेकिन रेलवे ट्रैक पर वाहन फंसा होने से ट्रेन को रोकना पड़ा।
विज्ञापन


काफी जद्दोजहद के बाद भी पिकअप को बाहर करने में कामयाब नहीं हो सके तो क्रेन मंगानी पड़ी। क्रेन की मदद से पिकअप को ट्रैक से हटाकर क्रॉसिंग से बाहर किया गया। क्रॉसिंग बंद करने के बाद ऊंचाहार एक्सप्रेस रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक कौशलेंद्र शुक्ला ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पिकअप वाहन के फंस जाने के कारण ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब पौन घंटे तक लालगंज स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed