फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Physiologist suspended for molesting a student

Lucknow News: छात्रा से छेड़छाड़, फिजियोलॉजिस्ट निलंबित

Fri, 29 Aug 2025 06:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Physiologist suspended for molesting a student
लखनऊ। राज्य खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईएफपीटी) में एमएससी की छात्रा से फिजियोलॉजिस्ट मनोज कुमार प्रचेता के छेड़छाड़, असमय चैटिंग करने का मामला सामने आया है। जांच के बाद आरोपी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग परिसर में ही एसआईएफपीटी चलता है। यहां एमएससी (खाद्य प्रौद्योगिकी) की पढ़ाई होती है। संस्थान बुंदेलखंड विवि से संबद्ध है। यहां की छात्रा ने फिजियोलॉजिस्ट कम बायोकेमिस्ट मनोज पर छेड़खानी और मोबाइल फोन पर असमय चैटिंग के आरोप लगाए थे। उद्यान विभाग की उप निदेशक गीता द्विवेदी की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जांच की। इसके बाद विभाग के अपर मुख्य सचिव बीएल मीना ने आरोपी को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। रेशम विभाग के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन




अक्सर विवादों में रहा हैं संस्थान

संस्थान में आए दिन विवाद होता रहा है। कभी छात्रवृत्ति को लेकर विवाद होता है तो कभी हाजिरी को लेकर। आरोप है कि यहां पढ़ाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी हो रही है। अव्यवस्था का आलम यह है कि कुछ छात्रों को बिना हाजिरी के ही पास कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed