{"_id":"632f6a39523f9e205908a5a4","slug":"physical-reporting-on-27-september-in-lu-lucknow-news-lko6499375167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: बीकॉम व एलएलबी की फिजिकल रिपोर्टिंग 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि: बीकॉम व एलएलबी की फिजिकल रिपोर्टिंग 27 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लविवि प्रशासन ने विभिन्न कोर्सों में च्वॉइस फिलिंग व सीट अलॉटमेंट के बाद विद्यार्थियों को फिजिकल रिपोर्टिंग करने को कहा है। इसके लिए विद्यार्थियों को सीट लॉक करने के बाद मिलने वाले अलॉटमेंट लेटर को लेकर जाना होगा। जल्द ही सीट अलॉटमेंट की विस्तृत जानकारी भी जारी की जाएगी।
विवि में पिछले दिनों बीकॉम एनईपी, बीकॉम ऑनर्स, एलएलबी फाइव ईयर, बीवीए-बीएफए कोर्सों के लिए च्वॉइस फिलिंग करवाई गई थी। इसके बाद विद्यार्थियों को उनकी प्राथमिकता के आधार पर सीटों का अलॉटमेंट कर दिया गया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को उनकी प्रथम वरीयता की सीट विवि में अलॉट हो गई है और उन्होंने शुल्क जमा कर दिया है, वे अपना सीट अलॉटमेंट लेटर निकालकर 27 सितंबर को अपने डीन ऑफिस में सुबह 10 बजे संपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि बीकॉम एनईपी व बीकॉम ऑनर्स के विद्यार्थी डीन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स के कार्यालय में, एलएलबी फाइव ईयर के विद्यार्थी न्यू कैंपस स्थित डीन लॉ कार्यालय में और बीवीए-बीएफए के स्टूडेंट्स डीन फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के कार्यालय में सुबह 10 बजे अपने मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए उपस्थित हों। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद विद्यार्थियों का प्रवेश पूर्ण होगा और उनकी कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
पीजी के 19 विषयों की आंसर-की जारी
लखनऊ। लविवि की परास्नातक विषयों की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत शनिवार को 19 कोर्सों की अंसार-की विवि की वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जारी कर दी गई है। विवि प्रशासन ने पिछले सप्ताह इन कोर्सों की प्रवेश परीक्षाएं कराई थीं। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर के अनुसार, अप्लाइड इकोनॉमिक्स, अप्लाइड जियोलॉजी, बॉटनी, बीपीएड, केमेस्ट्री, डिफेंस स्टडीज, अंग्रेजी, जियोग्राफी, जियोलॉजी, हिंदी, एलएलएम, एमलिब, मैथ्स, एमआईएच, फिजिक्स, पब्लिक हेल्थ, संस्कृत, सोशियोलॉजी, जुलॉजी विषयों की आंसर-की जारी कर दी गई है। जल्द ही इनका रिजल्ट जारी होगा और प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
छात्रों ने की रेग्युलर सीट बढ़ाने की मांग
लखनऊ। लविवि में जियोग्राफी, होम साइंस, फिजिकल एजुकेशन में सिर्फ सेल्फ फाइनेंस सीट ही होने पर छात्रों ने नाराजगी जताई है। छात्रों ने कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में विशाल सिंह, अमित यादव, अभिषेक, प्रिंस प्रकाश, आर्यन मिश्रा, अंकित, सौरभ, मोनू, हरीश, अजय आदि शामिल थे। वहीं इससे पहले जब छात्र ज्ञापन देने पहुंचे तो पहले विवि के गार्डों ने प्रशासनिक भवन का गेट बंद कर दिया। इसे लेकर छात्रों ने नारेबाजी की। हालांकि तुरंत ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्रों को अंदर ले जाकर कुलपति से मुलाकात कराई।