फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   phd award dates will be common in all state universities

पीएचडी अवार्ड करने की तारीख में होगी एकरूपता

Tue, 20 Aug 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
phd award dates will be common in all state universities
विश्वविद्यालयों में पीएचडी अवॉर्ड करने की तारीख में होगी एकरूपता
विज्ञापन

लविवि कुलपति की अध्यक्षता में कल होगी बैठक
पीएचडी डिग्री अवॉर्ड करने की तारीख में अब मनमानी नहीं चल पाएगी। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में अब पीएचडी की डिग्री अवॉर्ड करने की तारीख में एकरूपता होगी। राजभवन के निर्देश पर इसमें एकरूपता लाई जानी है। 21 अगस्त को लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में इस पर बैठक होगी। बैठक में यह तय होगा कि पीएचडी की डिग्री किस तारीख से अवॉर्ड हुई मानी जाएगी।

इस समय पीएचडी अवॉर्ड करने के संबंध में कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है। हर विवि में इसके लिए अलग-अलग नियम हैं। कई बार एक ही विवि में अलग-अलग नियम के तहत ही डिग्री अवॉर्ड करने की तारीख तय कर ली जाती है। असल में पीएचडी में बाकी पाठ्यक्रमों की तरह एक साथ परीक्षा नहीं होती है। साल में किसी समय इसका वाइवा होने के बाद डिग्री अवॉर्ड की जाती है। थीसिस जमा करने के बाद वाइवा होता है। कई जगह पर वाइवा की तारीख से पीएचडी अवॉर्ड मानी जाती है। जबकि कई जगह वाइवा होने और इसके बाद प्रोविजनल डिग्री मिलने की तारीख से पीएचडी मानी जाती है। इसी तरह दीक्षांत समारोह के बाद डिग्री मिल जाने को डिग्री की तारीख मानने की परंपरा भी है। इन पर एकरूपता लाने के लिए 21 अगस्त को कुलपति प्रो. एसपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में निकले निष्कर्ष के आधार पर ही कोई एक तारीख मानी जाएगी। इसे राजभवन भेजा जाएगा। राजभवन इसे सभी राज्य विश्वविद्यालयों के लिए लागू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed