पीजीआई का सर्वर ठप स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में हॉस्पिटल इनफॉर्मेशन का सर्वर ठप हो जाने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई।
रविवार सुबह करीब 11 बजे फेल हुआ सिस्टम सोमवार देर रात तक पटरी पर नहीं सका।
इससे सैकड़ों मरीजों को इलाज के अभाव में लौटना पड़ा तो कई रेफरल मरीजों को भर्ती के लिए पांच से नौ घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
सोमवार को पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी, दवा और पेमेंट काउंटरों समेत अन्य विभागों के बाहर भारी भीड़ लगी रही।
मैनुअल तरीके से हुआ काम
जैसे-तैसे मैनुअल तरीके से काम शुरू हुआ, लेकिन अव्यवस्था के चलते पूरे दिन काम प्रभावित रहा।
सर्वर ठप होने से रात में ही इलाज के लिए पहुंचे गंभीर रोगियों का सोमवार सुबह तक पर्चा नहीं बन सका।
जैसे-जैसे मरीजों की भीड़ बढ़ती गई ओपीडी से लेकर दूसरे काउंटरों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई।
सबसे अधिक परेशानी दूसरे अस्पताल से रेफर हुए मरीजों को हुई। सिस्टम चालू न होने से इन मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सका।
अव्यवस्था के चलते कई विभागों में तीमारदारों और सुरक्षा गार्डों के बीच नोकझोंक हुई।
इससे संस्थान में कुछ पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया।