फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PGI: Budget nearly doubles to Rs 2,446 crore

पीजीआई : बजट में करीब दोगुने का इजाफा होकर पहुंचा 2446 करोड़

Thu, 12 Feb 2026 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
PGI: Budget nearly doubles to Rs 2,446 crore
संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान। 

विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई को विश्व स्तर का चिकित्सा संस्थान बनाने के लिए सरकार ने धनवर्षा की है। संस्थान के बजट में करीब दोगुने का इजाफा करते हुए इस वर्ष 2,446 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बीते साल का बजट 1292 करोड़ रुपये था। बढ़ा हुआ बजट मुख्य रूप से संस्थान को क्वाटर्नरी हेल्थ केयर चिकित्सा केंद्र बनाने के लिए है।




संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि संस्थान को 359 करोड़ रुपये निर्माण कार्यों के लिए मिले हैं। निर्माण कार्य और उपकरण व संयंत्र के लिए जो राशि आवंटित की गई है, उसका उपयोग क्वाटर्नरी हेल्थ केयर चिकित्सा केंद्र स्थापित करने में किया जाएगा। क्वाटर्नरी हेल्थ केयर चिकित्सा सेवाओं का सबसे उच्च और विशिष्ट स्तर है। इस पहल के तहत संस्थान में 500 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक समेकित केंद्र में कार्डियक साइंसेज, न्यूरो साइंसेज, रीनल साइंसेज, गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल, हेपैटिक सेवाएं, क्रिटिकल केयर, मैटरनल और फेटल मेडिसिन, ऑन्कोलॉजी, जीन एवं सेल थेरेपी और दुर्लभ बीमारियों की जीनोमिक सेवाओं का विकास किया जाएगा। इनके साथ ही ट्रॉमा सेंटर की सुविधाओं में इजाफा होगा।
विज्ञापन






एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में गंभीर मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज



पीजीआई का एपेक्स ट्रॉमा सेंटर आने वाले दिनों में गंभीर मरीज और घायलों के इलाज का प्रमुख केंद्र बनने वाला है। सरकार ने एपेक्स ट्रॉमा सेंटर को 100 करोड़ आवंटित किए हैं। अभी तक केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पर ही घायलों का सबसे ज्यादा बोझ है। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में सुविधा बढ़ने से मरीजों का बोझ केजीएमयू से कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






निशुल्क इलाज के लिए दो करोड़ रुपये



संस्थान में गरीबी रेखा से नीचे, विपन्न और लावारिस मरीजों के इलाज के लिए दो करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इस राशि से इनका निशुल्क इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही संस्थान को वेतन मद में 900 और गैर वेतन मद में 375 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed