फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PG councelling in LU

लविवि पीजी काउंसलिंग: फिजिक्स, केमिस्ट्री, पर्शियन और आचार्य छोड़ सभी की सीटें भरीं

Wed, 26 Jun 2019 10:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
PG councelling in LU

लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक काउंसलिंग के दूसरे दिन फिजिक्स, केमिस्ट्री, पर्शियन और आचार्य छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों की सीटें भर गईं। विवि में मंगलवार को 15 पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग होनी थी। इनमें से एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमएससी बॉटनी, एमएससी केमिस्ट्री, एमकॉम कॉमर्स, एमएससी जियोलॉजी, एमएससी/एमए मैथ्स, एमएससी फिजिक्स, एमएससी जुलॉजी, एमए पब्लिक हेल्थ में ओबीसी-एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी थी। जबकि एलएलबी, आचार्य और मास्टर ऑफ सोशल वर्क में ओपन वर्ग की काउंसलिंग थी। एमए पर्शियन और आचार्य में सभी अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए बुलाया गया था।

विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि एमएससी फिजिक्स और एमएससी केमिस्ट्री में 9-9 सीटें खाली हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया जा चुका है। नियमानुसार इन सीटों को अब ओपन वर्ग में बदला जाएगा। बुधवार को जिन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी है वे लविवि की वेबसाइट पर मौजूद कार्यक्रम देखकर अपनी रैंक के हिसाब से दिये समय पर रिपोर्ट करें।
विज्ञापन


आज इनकी काउंसलिंग :
एमए अर्थशास्त्र- ओबीसी/एससी/एसटी
मास्टर सोशल वर्क (रेगुलर)- ओबीसी/एससी/एसटी
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी- ओपन
एमएससी/एमए एंथ्रोपोलॉजी- सभी अभ्यर्थी
एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स- ओपन
एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी- ओपन

एमए एजुकेशन- ओपन
एमए अंग्रेजी - ओपन
एमएससी पर्यावरण विज्ञान- ओपन
एमए पब्लिक एड- ओपन
एमए संस्कृत- सभी अभ्यर्थी

एमएससी टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट- सभी अभ्यर्थी
एमए साइकोलॉजी- ओपन
एमए समाजशास्त्र- ओपन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed