फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PG and PG diploma fees fixed in private medical colleges

निजी मेडिकल कॉलेजों में पीजी व पीजी डिप्लोमा का शुल्क तय, यहां देखें- पूरी जानकारी

Tue, 08 Sep 2020 11:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Sep 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
PG and PG diploma fees fixed in private medical colleges
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सात निजी मेडिकल कॉलेजों के पीजी व पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के शुल्क का निर्धारण कर दिया है। इन कॉलेजों के क्लीनिकल, पैथोलॉजी और नॉन क्लीनिक विषयों की फीस तय की गई है। वहीं, चिकित्सा शिक्षा विभाग की समिति ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी निजी मेडिकल कॉलेज एक मुश्त फीस नहीं जमा करेगा। छात्र प्रतिवर्ष शुल्क जमा करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, पाठ्यक्रम पूरा होने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटा दिया जाएगा।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे के अनुसार निजी क्षेत्र के टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लखनऊ, हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज वाराणसी, राम मेडिकल कॉलेज हापुड़, हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सीतापुर, मेयो मेडिकल कॉलेज कानपुर का शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए शुल्क निर्धारित किया गया था। इन सबने निर्धारित शुल्क पर पुनर्विचार करने की अपील की थी। इसी के बाद इन मेडिकल कॉलेजों के शुल्क का निर्धारण किया गया है।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी विषय की फीस 11,11,700 रुपये और नॉन क्लीनिक विषय की फीस 08 लाख रुपये निर्धारित की गई है। हेरिटेज इंस्टीट्यूट की क्लीनिक विषय की फीस 20,22,800 रुपये, पैथोलॉजी की 10,89,200 रुपये, नॉन क्लीनिकल विषयों की फीस 8 लाख रुपये तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें- निर्धारित फीस

रामा मेडिकल कॉलेज, हापुड़ की क्लीनिकल विषय की 20,60,100 रुपये, हिंद इंस्टीट्यूट की क्लीनिकल विषयों की 19,90,300 रुपये, पैथोलॉजी की 10,71,700 रुपये, नॉन क्लीनिकल की फीस 8 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसी तरह मेयो मेडिकल कॉलेज की क्लीनिकल विषय की 19,85,700 रुपये, पैथोलॉजी की 10,69,200 रुपये और नॉन क्लीनिक विषय की आठ लाख रुपये फीस निर्धारित की गई है। राजश्री मेडिकल कॉलेज बरेली की क्लीनिकल विषय की फीस 20,74,900 रुपये, पैथोलॉजी की 11,17,300 रुपये और नॉन क्लीनिक विषय की 8 लाख रुपये फीस निर्धारित की गई है। 

रामा मेडिकल कॉलेज, कानपुर की क्लीनिकल की फीस 20,56,600 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा छात्रावास के लिए नॉन एसी सिंगल का 2.5 लाख प्रतिवर्ष, एसी सिंगल का 3 लाख रुपये प्रतिवर्ष, नॉन एसी डबल का 1.75 लाख और एसी डबल का 2.10 लाख रुपये प्रतिवर्ष मेस शुल्क सहित निर्धारित किया गया है।

सिक्योरिटी डिपॉजिट पांच लाख रुपये एक बार देना होगा। विविध शुल्क 1.20 लाख रुपये प्रतिवर्ष निर्धारित किया गया है।  एमडीएस पाठ्यक्रम में नॉन एसी सिंगल 1.25 लाख रुपये, एसी सिंगल 1.5 लाख रुपये, नॉन एसी डबल 87,500 रुपये और एसी डबल 1.05 लाख रुपये प्रतिवर्ष तय किया गया है। सिक्योरिटी डिपॉजिट तीन लाख रुपये और विविध शुल्क एक लाख रुपये निर्धारित किया  गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed