{"_id":"594197564f1c1b132d8b46a7","slug":"petrol-pumps-to-be-on-strike-in-uttar-pradesh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आज नहीं मिलेगा पेट्रोल, बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आज नहीं मिलेगा पेट्रोल, बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल की कीमतों की शुक्रवार से रोजाना समीक्षा को लेकर पंप मालिकों की बृहस्पतिवार को प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली गई है लेकिन उत्तर प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
विज्ञापन
सरकार प्रतिदिन की मध्यरात्रि के बजाय सुबह 6 बजे कीमतों में बदलाव को प्रभावी बनाने पर सहमत हो गई है जिस वजह से पंप मालिकों ने हड़ताल वापस ले ली है।
हालांकि उत्तर प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों पर कोई खरीद-बिक्री नहीं की जाएगी। समझा जाता है कि उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन (यूपीपीटीए) किसी राज्य या राष्ट्रीय पेट्रोलियम एसोसिएशन से जुड़ा नहीं है इसलिए उसने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।
विज्ञापन
अभी तक देशभर में पेट्रोलियम कीमतों में बदलाव मध्यरात्रि के बाद ही लागू होता आया है जिस कारण डीलरों को मध्यरात्रि में कीमत बदलने के लिए कर्मचारी तैनात करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कीमतों में बदलाव का समय तय करने के लिए डीलरों के साथ सहमति बन गई है ताकि 16 जून से प्रतिदिन कीमतों की समीक्षा का फैसला लागू किया जा सके।