{"_id":"624345561a64646c9f7b0392","slug":"petrol-in-lucknow-now-crosses-100-rupees-per-liter-diesel-reaches-91-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पेट्रोल अब प्रति लीटर सौ रुपए के पार, डीजल 91.60 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पेट्रोल अब प्रति लीटर सौ रुपए के पार, डीजल 91.60 पहुंचा
Tue, 29 Mar 2022 11:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:13 PM IST
सार
मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर कीमत बढ़ने के बाद शहर में पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 100.04 पैसे पहुंच गई। वहीं डीजल की कीमत प्रति लीटर 70 पैसे बढ़कर मंगलवार को 91.60 रुपए पहुंच गई।
विज्ञापन
पेट्रोल मिलेगा 100.04 रुपये प्रति लीटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कई दिनों हर रोज बढ़ रुपए प्रति लीटर 80 पैसे के चलते मंगलवार को शहर में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 100 रुपए को पार कर गई। मंगलवार को 80 पैसे प्रति लीटर कीमत बढ़ने के बाद शहर में पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 100.04 पैसे पहुंच गई। वहीं डीजल की कीमत प्रति लीटर 70 पैसे बढ़कर मंगलवार को 91.60 रुपए पहुंच गई।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर डीजल पेट्रेाल की कीमत नही बढ़ी रहीं थीं मगर विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही डीजल पेट्रोल की कीमतें रोज बढ़ रही हैं। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी 50 रुपए बढ़ी है और अब रसोई गैस की कीमत 987.50 रुपए है। शहर की पेट्रोलिय एसोसिएशन के एक सदस्य ने बताया कि कीमतों में यह बढ़ोत्तरी भी अप्रैल के मध्य तक चलेगी। उसके बाद ही कीमतें स्थिर होने की उम्मीद लगाई जा सकती है। अभी जो हालात हैं उसमें कीमतों में कमी को लेकर कोई अनुमान नही लग रहा है।
विज्ञापन