फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Petrol and diesel prices goes down in UP.

UP: पेट्रोल, डीजल के दाम घटे, घरेलू एलपीजी महंगी

Mon, 30 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel prices goes down in UP.

तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की फुटकर बिक्री दर में कमी कर जहां उपभोक्ताओं को राहत दी है वहीं घरेलू व व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में बढ़ोत्तरी का झटका भी दिया है।

विज्ञापन


मासिक मूल्य निर्धारण की बैठक के बाद पेट्रोल की वर्तमान बिक्री दर में प्रति लीटर 46 और डीजल दर में 21 पैसे की कमी की है।

सोमवार रात 12 बजे से लागू होने वाली पेट्रोल डीजल की नयी बिक्री दर के बाद राजधानी लखनऊ में अब पेट्रोल कीमत में हुई कमी के बाद 68.96 की जगह 68.50 और डीजल 52.18 की जगह 51.97 रुपया प्रति लीटर की दर से मिलेगा। इसके साथ ही एलपीजी सिलेंडरों की घरेलू व व्यावसायिक श्रेणी की दर में 62 और 108 रुपया की बढ़ोत्तरी की गयी है।
विज्ञापन

1313 में मिलेगा व्यावसायिक सिलेंडर

Petrol and diesel prices goes down in UP.

एक दिसंबर से लागू होने बढ़ोत्तरी के बाद 14.2 किग्रा घरेलू सिलेंडर अब 598.50 रुपया की जगह 660.50 रुपया में और 19 किग्रा का व्यावसायिक सिलेंडर 1205 की जगह 1313 रुपया में मिलेगा।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर 14.2 की कीमत में होने वाली बढ़ोत्तरी का सीधा बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा क्योंकि कीमत में हुई वृद्धि के आधार पर ही उपभोक्ता के लिंकअप खाते में जमा होने वाली सब्सिडी राशि में भी बढ़ोत्तरी तय होगी।

इस बढ़ोत्तरी का बोझ सिर्फ फ्री सेल घरेलू सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed