फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Petition of rejecting Aditi Singh membership of UP assembly cancelled.

कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की याचिका खारिज

Mon, 13 Jul 2020 05:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Jul 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Petition of rejecting Aditi Singh membership of UP assembly cancelled.
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह - फोटो : amar ujala

कांग्रेस नेतृत्व से बगावत कर भाजपा का समर्थन करने वाली कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की याचिका खारिज कर दी गई।

विज्ञापन


सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ये फैसला सुनाया। इसके साथ ही कांग्रेस के एक अन्य विधायक राकेश सिंह की सदस्यता रद्द करने की याचिका भी खारिज कर दी गई।
विज्ञापन


इस फैसले से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि पार्टी विरोधी रुख अपनाने के बाद अदिति सिंह की सदस्यता रद्द करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने याचिका दाखिल की थी। अदिति सिंह रायबरेली के सदर से कांग्रेस विधायक हैं और तमाम मौके पर पार्टी विरोधी रुख अपनाती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले पर केंद्र की मोदी सरकार का समर्थन किया था। इसके अलावा कोरोना काल में अलग-अलग शहरों से यूपी के लिए पलायन कर रहे मजदूरों की मदद के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जब बसें भेजी तो अदिति सिंह ने प्रियंका को ही निशाने पर ले लिया और सार्वजनिक तौर पर उनके इस कठोर फैसले की निंदा की।

अदिति सिंह ने कहा कि कांग्रेस महासचिव को इस मुश्किल समय में राजनीति करने से बाज आना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बसें चलाने के लिए प्रियंको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुमति लेनी चाहिए थी। जिस पर कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने नाराजगी जाहिर की।


भाजपा ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने का फैसला देकर उन्हें अभयदान दिया है। अदिति सिंह के भाजपा में शामिल होने की भी अटकलें हैं। यहां तक कि देर-सबेर उनका भाजपा में जाना तय माना जा रहा है।

इस पर कांग्रेस के रायबरेली जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि सदर विधायक अदिति सिंह को पहले ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया जा चुका है। हमारी पार्टी उन्हें कांग्रेस का विधायक ही नहीं मानती। उन्होंने पार्टी का कहना ना मानकर हमेशा पार्टी लाइन से हटकर काम किया, जो कि गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed