फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Personalities from UP will participate in Republic Day parade

Lucknow News: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी यूपी की शख्सियतें

Sat, 11 Jan 2025 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Personalities from UP will participate in Republic Day parade
लखनऊ। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में देशभर से 10 हजार शख्सियतों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित, स्टार्टअप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों सहित 31 श्रेणियों में अतिथियों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के उन अचीवर्स को गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। इनमें आपदा राहत कार्यकर्ता, सरपंच, पीएम यशस्वी योजना विजेता, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्टार्टअप आदि से जुड़े लोग शामिल हैं। इनमें छात्रा दीक्षा कश्यप का नाम भी शामिल है। हैंडीक्राफ्ट में गौतमबुद्ध नगर की पूनम तिवारी, आगरा की सुधा यादव, पद्मश्री दिलशाद हुसैन, नेशनल अवार्डी खूब सिंह यादव, महावीर सिंह, विनोद कुमार मिश्र, रानी सिद्दीकी, सुनीता शर्मा, इम्तियाज अहमद, रुस्तम सोहराब, पद्मश्री व शिल्पगुरु खलील अहमद, नेशनल अवार्डी महेश कुमार सुमन, शिल्पगुरु रफीकुद्दीन, रेहान अहमद, जहीर, द्वारिका प्रसाद सोन व मनीषा मेहर के नाम भी अतिथियों में प्रमुख रूप से शामिल हैं।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed