{"_id":"6869896bebece499190a50ce","slug":"permission-granted-to-build-shops-in-houses-traders-overjoyed-lucknow-news-c-13-knp1002-1280144-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मकानों में दुकानें बनाने की मिली छूट, व्यापारी गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मकानों में दुकानें बनाने की मिली छूट, व्यापारी गदगद
विज्ञापन
लखनऊ। आवासीय मकानों में व्यावसायिक गतिविधियों की पूरे प्रदेश में मंजूरी के बाद व्यापारी नेताओं में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि लंबे समय से संगठन इस मांग को उठा रहे थे।
उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप्ता ने पदाधिकारियों संग गोमतीनगर स्थित एक प्रतिष्ठान में बैठककर सरकार का आभार जताते हुए मांग की कि नगर निगम टैक्स में भी अफसरों की मनमानी रोकी जाए। किसी भी अधिकारी की ओर से आंकलन किया गया टैक्स 10 वर्षों तक रहना चाहिए। वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री मनीष मोदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक सिंहल, लखनऊ ईकाई अध्यक्ष अभिषेक मंसानी, वरिष्ठ महामंत्री जिम्मी गर्ग, कार्यवाहक अध्यक्ष आकाश आहूजा मौजूद रहे।
उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, प्रांतीय महामंत्री सचिन कंछल ने कहा कि प्रदेश सरकार से शहरी सीमा के अंदर स्थित मकानों में दुकानें बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कई वर्षों से इस मुद्दे पर मांग करता रहा है। प्रदेश सरकार के इस आदेश से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की पुरानी मांग पूरी हुई है।