{"_id":"5ea161c28ebc3e90644a3ce3","slug":"people-will-be-able-to-listen-quran-tilawat-live-on-facebook-during-ramzan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रमजान मुबारकः फेसबुक पर लाइव सुन सकेंगे कुरान की तिलावत, ये रहेगी टाइमिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान मुबारकः फेसबुक पर लाइव सुन सकेंगे कुरान की तिलावत, ये रहेगी टाइमिंग
Thu, 23 Apr 2020 05:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Apr 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के मुकद्दस महीने में इस बार फेसबुक पर कुरान की लाइव तिलावत सुनी जा सकेगी। कोरोना की वजह से मस्जिदों में तरावीह की नमाज नहीं होने से इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया पर कुरान की तिलावत के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि कुरान पाक खुदा की अंतिम किताब है। यह बहुत अजमत व बरकत वाली है। मौलाना ने कहा कि कुरान के आदेश पर अमल करना मुसलमानों का फर्ज है।मौलाना ने कहा कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया लॉकडाउन में है। मस्जिदों में नमाज अदा करने पर पाबंदी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुसलमानों पर इसका बहुत प्रभाव है। उनको मालूम है कि कुरान करीम की न सिर्फ तिलावत करना बल्कि उसको देखना और सुनना भी बहुत ही सवाब का अमल है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने मुसलमानों की तड़प व बेताबी और कुरान पाक से उनकी मुहब्बत व अकीदत को महसूस करते हुए यह तय किया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुरान पाक की तिलावत की जाए।
मौलाना ने बताया कि 24 अप्रैल से प्रतिदिन 2 पारों की तिलावत फेस बुक के पेज http://www.facebook.com/islamiccentreofindi पर रात में 8 से 9 बजे तक रिले किया जाएगा। इसलिए रोजेदारों से अपील है कि पहली रमजान से वुजू करके अपने घर वालों के साथ बैठकर कुरान मजीद के दो पारे सुनें और इसके बाद 20 रकात तरावीह अदा करें।
कल देखा जाएगा रमजान का चांद
मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने मुसलमानों से शुक्रवार को रमजानुल मुबारक का चांद देखने की अपील की।
मौलाना ने फोन नंबर जारी कर चांद दिखने पर उसकी तस्दीक करने का आह्वान किया। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि सभी मुसलमान शुक्रवार को चांद देखने की व्यवस्था करें।
मौलाना ने कहा कि चांद देख कर कमेटी के अध्यक्ष को गवाही दें। चांद दिखने पर मोबाइल नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 9839313602, 9889911119, 9839132548, 7376952721, 9935719012, 9369941800 पर सूचना दे।
मौलाना ने फोन नंबर जारी कर चांद दिखने पर उसकी तस्दीक करने का आह्वान किया। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि सभी मुसलमान शुक्रवार को चांद देखने की व्यवस्था करें।
मौलाना ने कहा कि चांद देख कर कमेटी के अध्यक्ष को गवाही दें। चांद दिखने पर मोबाइल नंबर 9415023970, 9335929670, 9415102947, 9839313602, 9889911119, 9839132548, 7376952721, 9935719012, 9369941800 पर सूचना दे।