{"_id":"666bfa73298be5411d099102","slug":"people-who-do-not-follow-traffic-rules-should-be-bound-to-blood-donation-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी की राज्यपाल बोलीं, ट्रैफिक नियम का पालन न करने वालों से कराएं रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी की राज्यपाल बोलीं, ट्रैफिक नियम का पालन न करने वालों से कराएं रक्तदान
Fri, 14 Jun 2024 01:38 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:38 PM IST
सार
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर केजीएमयू में आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि अभी भी पर्याप्त मात्रा में रक्तदान नहीं हो रहा है। ऐसे में अलग तरीके अपनाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि जो युवा ट्रैफिक नियम का पालन नहीं कर रहे हैं उनसे रक्तदान कराया जा सकता है। वे शुक्रवार को केजीएमयू के ब्राउन हाल में आयोजित समारोह में बोल रही थीं। इस मौके पर उन्होंने रक्तदान और रक्तदान शिविर लगाने के लिए व्यक्ति और संस्थाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि तमाम जागरूकता के बावजूद अभी भी पर्याप्त मात्रा में रक्तदान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इसके लिए नए तरीके तलाश करने होंगे। प्रदेश की जेलों में रक्तदान शिविर लगाया जा सकता है। उनके अनुसार हर कानून तोड़ने पर सजा का प्रावधान नहीं है। सामान्य ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों से पुलिस रक्तदान करा सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, बोले- धर्म को राजनीति से दूर रखें, बुनियादी मुद्दों पर हो बात
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हार पर भाजपा में रार: हारे उम्मीदवारों ने बंद लिफाफे में सबूत समेत बताई वजह, इन जातियों ने बनाई चुनाव से दूरी
सामान्य मामलों में सजा के बजाय अस्पताल में सेवा और रक्तदान का निर्देश दिया जा सकता है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, केजीएमयू कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद, एनएचएम निदेशक पिंकी जोवेल और प्रति कुलपति अपजित कौर उपस्थित रहे।