{"_id":"5d0e68748ebc3e2f7f647223","slug":"people-s-movement-for-water-harvesting-in-20-village-gonda-desk-news-lko466728414","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संचयन के लिए 32 गावों में जनांदोलन की जगेगी अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संचयन के लिए 32 गावों में जनांदोलन की जगेगी अलख
विज्ञापन
22जीडीएपी23-गोंडा के कौड़िया के फरेंदा शुक्ल में पौधरोपण करते जिला विकास अधिकारी रजत यादव सहित अन्?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मानसून में देरी से सूखे की आहट मिलने से प्रशासन ने जल संचयन के लिए श्रमदान की पहल की है। 16 विकास खंडों के 32 गांवों में आम लोगों की सहभागिता से तालाबों और पोखरों को संवारने की तैयारी की है। हर गांव के लिए एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी नामित किए गए हैं, जो गांव में कैम्प करके श्रमदान कराएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने इसके लिए स्थान तय करके अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील की गंभीरता से लेते हुए जल संचयन अभियान को जनांदोलन का रूप दें। आम जनता आने वाले संकट से निबटने के लिए तैयार हो और एक-एक बूंद बचाने की तैयारी करे। शनिवार को इस अभियान का आगाज करनैलगंज के रामगढ़ गांव से शुरू भी हो गया।
प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्रशासन के प्रयास को सराहा। जल संरक्षण मुहिम से तालाबों के निर्माण एवं सफाई, पौधरोपण, परिवारों में बारिश के पानी को एकत्र करने का संसाधन विकसित करने के अलावा लोगों को जागरूक करने की तैयारी की गई है। खेतों में मेड़बंदी के साथ ही नदियों और धाराओं में चेकडैम निर्माण के कार्य तय किए गए हैं। तालाबों की खुदाई व सफाई के कार्य भी होंगे।
विज्ञापन
तालाब की खुदाई कर मंत्री किया अभियान का आगाज
गोंडा। जिले के प्रभारी व जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान मंत्री उपेंद्र तिवारी ने करनैलगन्ज के ग्राम पंचायत रामगढ़ में अभियान का शुभारंभ किया। जल संरक्षण शपथ, श्रमदान व पौधरोपण गांव के लोगों के सहयोग से किया। तालाब में खुद फावड़ा चलाकर खुदाई की और लोगों से अपील की कि जल संचयन के लिए सभी आगे आएं।
इस दौरान कटरा विधायक बावन सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल ने जल संचयन का शपथ कराया और एक-एक बूंद का महत्व बताया। सीडीओ आशीष कुमार ने जल संचयन अभियान की कार्य योजना के बारे में बताया। प्रभारी मंत्री ने जल संचयन एवं संरक्षण दिवस के अवसर पर ग्राम में स्थित तालाब पर श्रमदान करने के पश्चात विधायक व डीएम के साथ तालाब के किनारे बरगद, जामुन, अर्जुन, सेमर, अशोक, पाकड़ आदि के पौधे लगाए।