{"_id":"67b0c4931cac48ac900372b4","slug":"people-remained-troubled-due-to-all-way-traffic-jam-on-the-highway-raebareli-news-c-101-1-rai1002-127646-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईवे पर चौतरफा जाम से लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईवे पर चौतरफा जाम से लोग रहे परेशान
Sat, 15 Feb 2025 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस चौराहा के पास लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : संवाद
रायबरेली। महाकुंभ के लिए एक बार फिर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से शनिवार को लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। चौतरफा जाम के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। जाम में फंसे श्रद्धालु परेशान दिखे। हाईवे पर जाम के कारण शहर में भी लोग जाम से जूझते रहे।
रायबरेली से होकर लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर के श्रद्धालुओं का प्रयागराज आना-जाना हो रहा है। रविवार को छुट्टी होने के चलते शनिवार से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का महाकुंभ जाने का सिलसिला शुरू हो गया। शनिवार भोर चार बजे से ही श्रद्धालुओं का प्रयागराज जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
बछरावां कस्बे से पहुरावां व बछरावां कस्बे से नीमटीकर गांव शनिवार सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक लंबा जाम लगा रहा। जैसे ही कुछ यातायात सामान्य हुआ, जाम फिर लग गया। जाम में फंसे प्रदीप, नंदकिशोर, राजू का कहना था कि महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं, लेकिन तीन घंटे से जाम में फंसे हैं। प्रयागराज कब तक पहुंच पाऊंगा, यह तय नहीं है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी के मुताबिक वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम लगता है, जिसे हटवाया जाता है।
विज्ञापन
हरचंदपुर कस्बे में सात बजे से देर शाम तक जाम की स्थिति रही। हालात ये रहे कि जो जहां था, वहां घंटों खड़ा रहा। जाम इस कदर रहा कि वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। हाईवे पर ही त्रिपुला चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा, मुंशीगंज कस्बा, ऊंचाहार तक हाईवे पर वाहन रेंगते हुए दिखे।
लोगों का कहना था कि सोचा था कि जल्दी प्रयागराज पहुंच जाएंगे, लेकिन यहां तो जाम में जूझना पड़ रहा है। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक महाकुंभ स्नान करने के बाद अयोध्या आने-जाने वाले अधिकतर श्रद्धालु सलोन-जायस रोड से आते-जाते हैं। शनिवार को मटियारा चौराहा पर चौतरफा जाम लगा रहा। श्रद्धालु जाम में फंसे रहे।
पीआरडी जवानों के भरोसे ट्रैफिक व्यवस्था
जिले की ट्रैफिक व्यवस्था इन दिनों पीआरडी और होमगार्ड जवानों के भरोसे है। मौजूदा समय में ट्रैफिक विभाग में यातायात प्रभारी के अलावा 10 यातायात उपनिरीक्षक, 18 आरक्षी, 50 होमगार्ड, 70 पीआरडी जवान ही बचे हैं। 32 यातायात आरक्षी, आठ यातायात निरीक्षक की ड्यूटी महाकुंभ में लगाई गई है।
जिले में बछरावां क्षेत्र के चुरुवा बार्डर से ऊंचाहार के सबीसपुर गांव तक हाईवे की दूरी करीब 90 किमी है। सबीसपुर गांव के आगे प्रतापगढ़ जिले की सीमा शुरू हो जाती है। इधर, एक सप्ताह से हाईवे पर लंबा जाम लग रहा है। ऐसे में महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कस्बों में यातायात उपनिरीक्षक के अलावा थानों की पुलिस तैनात की गई है। जाम लगने पर उसे हटवाया जा रहा है। प्रयास है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
- संजीव कुमार सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक