{"_id":"6357e54ba433ea2ea844f15c","slug":"people-reached-the-gomti-coast-to-see-the-partial-solar-eclipse-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan: आंशिक सूर्यग्रहण देखने उमड़ा लखनऊ, विदेशी भी पहुंचे गोमती तट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surya Grahan: आंशिक सूर्यग्रहण देखने उमड़ा लखनऊ, विदेशी भी पहुंचे गोमती तट
Wed, 26 Oct 2022 12:05 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:05 AM IST
सार
नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मरीन ड्राइव पर कुल पांच टेलीस्कोप लगाए गये। जिसमें चार टेलीस्कोप से जनसामान्य खगोलीय घटना के साक्षी बने। वहीं, एक टेलीस्कोप से फोटोग्राफी की गई।
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोमतीनगर स्थित मरीन ड्राइव पर मंगलवार शाम चार बजते ही लोग इस वर्ष के अंतिम सूर्यग्रहण को देखने उमड़ पड़े। देशी संग विदेशी भी गोमती तट पर इस खगोलीय घटना के साक्षी बने। इस दौरान लोगों ने टेलीस्कोप से सूर्यग्रहण का नजारा निशुल्क देखा। यह आयोजन इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला के यूपी अम्च्योर एस्ट्रोनामर्स क्लब द्वारा किया गया।
विज्ञापन
नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मरीन ड्राइव पर कुल पांच टेलीस्कोप लगाए गये। जिसमें चार टेलीस्कोप से जनसामान्य खगोलीय घटना के साक्षी बने। वहीं, एक टेलीस्कोप से फोटोग्राफी की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लखनऊ में आंशिक सूर्यग्रहण चार बजकर 36 मिनट से शुरू होकर शाम पांच बजकर 29 मिनट तक ही दिखाई दिया। इस समय सूर्य का करीब 36.93 प्रतिशत भाग चंद्रमा की छाया से ढका नजर आया। लखनऊ में सूर्यग्रहण की अवधि अधिकतम 53 मिनट की रही।
विज्ञापन
अब 2030 में दिखेगा सूर्यग्रहण
इस सूर्यग्रहण के बाद वर्ष 2030 तक कोई सूर्यग्रहण भारतवर्ष से दिखायी नहीं देगा। अगला आंशिक सूर्यग्रहण दिनांक एक जून 2030 को लखनऊ से दिखाई देगा।