फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: People Pray For Successful Landing of Chandrayaan 3 on Moon News in Hindi

Chandrayaan 3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अयोध्या में हवन-पूजन, लखनऊ में पढ़ी गई नमाज

Wed, 23 Aug 2023 05:26 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Aug 2023 05:26 AM IST
सार

Chandrayaan 3 Landing : चंद्रयान 3 की सफलता के लिए पूरा देश दुआएं कर रहा है। अलग-अलग मजहबों के लोग अपनी तरह से प्रार्थनाएं कर सफलता की दुआएं मांग रहे हैं।

विज्ञापन
UP News: People Pray For Successful Landing of Chandrayaan 3 on Moon News in Hindi
लखनऊ में नमाज अदा की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थनाएं कर रहा है। हर कोई चाहता है कि भारत ये उपलब्धि हासिल करे। इसे लेकर प्रार्थनाएं भी की जा रही हैं। अयोध्या में दिवाकराचार्य महाराज ने चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिये मंगलवार को ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में दुआ मांगी गई। दुआ में बड़ी संख्या में मदरसे के छात्र और नमाजी शामिल हुये। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने दोपहर में जोहर की नमाज के बाद अल्लाह से चन्द्रयान-3 के चांद पर सफल लैंडिंग के लिये दुआ की।
विज्ञापन


इस मौके पर बड़ी संख्या में मदरसे के छात्र और नमाजी शामिल हुये। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने इसरो के वैज्ञानिकों को चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर भेजे जाने के लिये मुबारकबाद दी। मौलाना ने कहा कि चन्द्रयान की सफल लैंडिंग के बाद भारत ल्यूनर साउथ पोल पर सफल लैंडिंग करने वाला दुनियां का पहला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि ये हम सब देशवासियों के लिये फख्र की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed