फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people of sp bjp join to pragatisheel samajwadi party

यूपी: विभिन्न दलों के लोगों ने ली प्रसपा की सदस्यता, शिवपाल बोले- व्यापारियों, किसानों और नौजवानों के सम्मान के लिए हर स्तर पर लड़ेंगे

Fri, 08 Oct 2021 07:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Oct 2021 07:16 PM IST
सार

शिवपाल ने कहा कि सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी, सभी गरीबों को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। महंगाई और गुंडा गर्दी पर रोक लगाई जाएगी।
 

विज्ञापन
people of sp bjp join to pragatisheel samajwadi party
विभिन्न दलों के लोग प्रसपा में हुए शामिल - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि किसानों, व्यापारियों और नौजवानों के सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार हैं। इन सभी वर्ग की समस्याओं के निदान और सम्मान वापसी के लिए विधानसभा चुनाव में उतरना जरूरी है। सभी के सहयोग से अगली सरकार प्रासपा की भागीदारी से बनेगी। वह शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पार्टी के महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना के नेतृत्व में सपा, भाजपा सहित विभिन्न दलों के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनके साथ हर पार्टी के लोग लगातार जुड़ रहे हैं। समाज का हर वर्ग उनके साथ है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि पार्टी ने उन्हें लखनऊ उत्तरी से प्रत्याशी बनाया है। वह हर प्रगतिशील व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है। 
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी, सभी गरीबों को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। महंगाई और गुंडा गर्दी पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने शाल ओढा कर माता रानी का स्मृति चिन्ह देकर शिवपाल सिंह को सम्मानित किया। प्रसपा अध्यक्ष ने सभी को सदस्यता दिलाई। इसमें बसपा के लखनऊ शहर के प्रमुख नेता मोहम्मद महफूज आरिफ, सपा से सलमान गाजी, गनेशी लोधी, समीर खान,  उत्कर्ष तिवारी, सलमान खान, भाजपा नेता शिवम पांडे, डॉक्टर एके बर्मा, मयंक सोनी, अभय प्रताप सिंह सानू सिंह, भाजपा नेता योगेश चतुर्वेदी ने समर्थकों के साथ सदस्यता ली। 


इस दौरान भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, महासचिव अंशु खरे, महानगर अध्यक्ष फुरकान अहमद आदि ने शिवपाल सिंह यादव एवं पार्टी ज्वाइन करने वालों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed