{"_id":"66acaae27745068444080b30","slug":"people-of-shia-community-protest-against-atrocities-on-shia-community-in-lucknow-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पाक में शियाओं के हो रहे कत्लेआम के खिलाफ प्रदर्शन, मौलाना बोले- वहां की सरकार भी अत्याचार में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पाक में शियाओं के हो रहे कत्लेआम के खिलाफ प्रदर्शन, मौलाना बोले- वहां की सरकार भी अत्याचार में शामिल
Fri, 02 Aug 2024 04:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 02 Aug 2024 04:56 PM IST
सार
पाकिस्तान में शियाओं के हो रहे कत्लेआम को लेकर लखनऊ में शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया और पाक पीएम के पोस्टर जलाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिया समुदाय के लोग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पाकिस्तान के पाराचिनार में शियों के नरसंहार और आतंकवाद के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद आसिफी मस्जिद में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पोस्टर जलाकर पाकिस्तान, अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारेबाजी की।
बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद के बाहर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सैय्यद कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि पाकिस्तानी सरकार अमेरिका और इजराइल की एजेंट है। पाराचिनार में लगातार आतंकी संगठन शियों का नरसंहार कर रहे हैं लेकिन पाकिस्तानी सरकार और सेना ने समय पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की।
मौलाना ने कहा कि अफगानिस्तान से आतंकवादियों को हथियार भेजे जा रहे हैं और पाकिस्तानी सरकार उनका समर्थन कर रही है। मौलाना जवाद ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र से मांग करते हैं कि शिया नरसंहार के जुर्म में पाकिस्तान और अफगानिस्तान सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाए। मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का अड्डा है, अमेरिका और इजराइल के बनाये गये आतंकवादी संगठन पाकिस्तान में सक्रिय हैं। खासकर तालिबान और दाइश जैसे आतंकवादी संगठन वर्तमान में पाराचिनार में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें अमेरिका और इजराइल द्वारा वजूद में लाया गया और पाकिस्तानी सरकार द्वारा समर्थन दिया गया जिसके परिणामस्वरूप आज पाराचिनार को नरक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
मौलाना अली अब्बास खान ने कहा कि अल्लाह का वादा है कि असत्य पर सत्य की जीत होगी। आज भी हक बातिल के खिलाफ लड़ रहा है और जुल्म करने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के पाराचिनार में हो रहे ज़ुल्म की कड़ी निंदा करते हैं। जो सरकार अपने लोगों की रक्षा नहीं कर सकती उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। हर सरकार अपने लोगों की रक्षा करना चाहती है लेकिन पाकिस्तान सरकार नाकाम हो चुकी है।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से पाराचिनार में शांति बहाल करने और जालिमों को जवाबदेह ठहराने की मांग की। प्रदर्शन में मौलाना सरताज हैदर जैदी, मौलाना फिरोज हुसैन, मौलाना आदिल फराज, मीसम रिजवी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन