{"_id":"6660386580e5035a430dfd17","slug":"people-of-ayodhya-speaks-about-defeat-of-bjp-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: राममंदिर की सौगात पर चुप्पी... शहरी बोले- गुणा-गणित में फेल हो गई भाजपा, जातिगत ध्रुवीकरण से मिली हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: राममंदिर की सौगात पर चुप्पी... शहरी बोले- गुणा-गणित में फेल हो गई भाजपा, जातिगत ध्रुवीकरण से मिली हार
Wed, 05 Jun 2024 04:59 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:59 PM IST
सार
अयोध्यावासियों ने भाजपा की हार के कारण बताते हुए दलित मतों के ध्रुवीकरण को भी जिम्मेदार ठहराया। कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा चुनावी गुणा-गणित में फेल हो गई।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने अयोध्या में किया था रोड शो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैजाबाद लोकसभा के चुनाव परिणाम पर अयोध्यावासियों ने भी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि दलित मतों के ध्रुवीकरण के चलते भाजपा को नुकसान हुआ। इंडिया गठबंधन चुनावी समीकरण साधने में सफल साबित हुई। राममंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि इस बार जनता ने भाजपा से बेरुखी दिखाई। भाजपा प्रत्याशी गुणा-गणित करने में फेल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने अपना सारा फोकस शहरी क्षेत्रों में ही रखा, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में कम गए, जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ा। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस किया। जातीय वोटों की गणित उन्होंने बखूबी सुलझाई। मथुरा न काशी, अबकी अवधेश पासी का नारा भी इनके समर्थकों ने निकाला था, जो चल गया। आचार्य सत्येंद्र दास ने जब राममंदिर फैक्टर के काम न करने का सवाल किया गया तो बोले कि इस पर कुछ नहीं कहना।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम नहीं आए काम... अयोध्या तो हारे ही, पूरे मंडल से भाजपा का सफाया, स्थानीय और राज्यव्यापी कारक रहे हावी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'अब मुसलमानों को सोच-समझकर ही टिकट देंगे...', लोकसभा चुनाव में बसपा को हुए भयंकर नुकसान पर बोलीं मायावती
विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा का कहना है कि कहीं न कहीं अतिविश्वास ने भाजपा को चकमा दिया। साथ ही इस बार अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में कम मतदान भी हार का कारण बना। दलित वोटों के ध्रुवीकरण का लाभ इंडिया गठबंधन को मिला, जिसने उनकी जीत का मार्ग प्रशस्त किया है। बाकी चुनावी अखाड़े में दांवपेच में भाजपा पर इंडिया गठबंधन भारी पड़ी, इसलिए उसे जीत मिली।
साकेत महाविद्यालय के शिक्षक जन्मेजय तिवारी ने कहा कि लल्लू सिंह की हार से अयोध्या के विकास और सपनों पर कहीं न कहीं विराम लगेगा। जनता बदलाव चाहती थी इसलिए भाजपा की हार हुई है। अवधेश प्रसाद को बदलाव की हवा का लाभ मिला, साथ ही जातीय समीकरण अपने पक्ष में करने में भी कामयाब रहे।
व्यापारी पंकज गुप्ता ने कहा कि बूथ मैनेजमेंट पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी भाजपा से आगे निकल गए। अयोध्या में कम मतदान भी हार का कारण बना। मतदाता पर्ची का वोटरों तक न पहुंचना और बहुत सारे वोट कटने से भी भाजपा को नुकसान हुआ। इंडिया गठबंधन का बूथ मैनेजमेंट ठीक रहा। दलित, मुस्लिम व यादव मतों के ध्रुवीकरण का लाभ अवधेश प्रसाद को मिला।