{"_id":"681b17bcd5db3724bf01830e","slug":"people-of-ayodhya-praises-indian-forces-for-operation-sindoor-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor: पाक राक्षस है... उसे मारने के लिए राम की जरूरत... इकबाल अंसारी ने सेना के शौर्य को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Sindoor: पाक राक्षस है... उसे मारने के लिए राम की जरूरत... इकबाल अंसारी ने सेना के शौर्य को सराहा
Wed, 07 May 2025 01:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 May 2025 01:50 PM IST
सार
अयोध्या के संतों व मुस्लिम समाज ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक की जमकर सराहना की है और कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी है।
विज्ञापन
बाबरी के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अयोध्या के मुस्लिम समाज के लोगों और संतों ने खुशी जाहिर की है। राम मंदिर समर्थक बबलू खान ने कहा जिस तरह से पाकिस्तान के आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, उसी तरह से हमारी भारतीय सेना ने उनके सिंदूर का बदला ले लिया। हमारे वीर जवानों ने पाकिस्तान की नौ जगहों पर एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान को बता दिया कि अब हम जवाब भी देंगे।
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि मैं भारतीय सेना के लिए दुआ कर रहा हूं। हमारी भारतीय सेना ने जो जौहर दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। पाकिस्तान राक्षस है और राक्षसों को मारने के लिए राम की जरूरत है।
विज्ञापन
मैं भारतीय सेना के लिए दुआ कर रहा हूं कि जब भी पाकिस्तान इस तरह की हरकत करे तो हमारी सेना का जवान उसका जवाब दे। संत भार्गवानंद ने कहा कि जिस तरह से भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है, यह हर भारतीय के लिए गौरव का दिवस है। जिस तरह से हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया था, आज ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से इसका बदला ले लिया गया।
विज्ञापन
जगद्गुरू परमहंस आचार्य बोले - पाकिस्तान का सफाया अब निश्चित
पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक से हर तरफ खुशी का माहौल है। इसी बीच जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने सेना के टैंक का पूजन किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि है। यहां से मानवता का उद्गम हुआ है।
कारगिल युद्ध में जिन हथियारों का प्रयोग हुआ था उसमे से एक टी 55 टैंक भी था। जो अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में रखा हुआ है। उसका हमने पूजन किया है। भारत की सेना ने जबरदस्त पलटवार किया है। पाकिस्तान में अफरा तफरी का माहौल है। बेसब्री से इन्तजार है की पाक अधिकृत कश्मीर भारत में शामिल हो। जिस दिन ऐसा हो जाएगा पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी। जश्न होगा, लड्डू बांटे जाएंगे। पाकिस्तान का सफाया अब निश्चित हो गया है।