{"_id":"6253c80387e4b3291a474a22","slug":"people-more-than-65-years-age-will-not-allowed-to-go-for-haj-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई गाइडलाइन जारी: हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे 65 साल से ऊपर के आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई गाइडलाइन जारी: हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे 65 साल से ऊपर के आवेदक
Mon, 11 Apr 2022 11:47 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:47 AM IST
सार
सऊदी अरब की सरकार ने 65 साल से अधिक उम्र के लोगों के हज यात्रा पर आने पर पाबंदी लगा दिया है। इस संबंध में नया सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले बुजुर्गों की उम्मीदों को झटका लगा है। सऊदी अरब सरकार ने 65 साल से अधिक उम्र के हज यात्रियों पर रोक लगा दी है। ऐसे में प्रदेश से बुजुर्ग श्रेणी के करीब 300 से ज्यादा आवेदन निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
सऊदी अरब सरकार की ओर से हज के लिए नई गाइडलाइन जारी होने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी किया है। इसके मुताबिक 20 अप्रैल 2022 तक अधिकतम 65 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे आवेदक ही हज यात्रा पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
नई गाइडलाइन के मुताबिक आवेदक की कोविड की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही वह हज यात्रा पर जा सकेगा। यह रिपोर्ट रवानगी से 72 घंटा पहले की ही मान्य होगी। प्रदेश से 70 साल से ऊपर की बुजुर्ग श्रेणी में करीब 372 आवेदन हुए हैं।
विज्ञापन
हज आवेदन का 22 तक मौका
हज आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए नई गाइडलाइन में आवेदकों को एक और मौका दिया गया है। हज पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले अब 22 अप्रैल तक हज कमेटी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।