फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People involved in Nizamuddin Tabligi Jamaat program reached these cities of Uttar Pradesh

ग्राउंड रिपोर्ट : जानिए यूपी के किन-किन शहरों तक पहुंची निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात की लापरवाही

Wed, 01 Apr 2020 06:14 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Apr 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
People involved in Nizamuddin Tabligi Jamaat program reached these cities of Uttar Pradesh
मस्जिद में जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पूरे देश में इस समय अगर किसी बात की सर्वाधिक चर्चा हो रही है तो वो है निजामुद्दीन स्थित मरकज और उसमें आयोजित हुआ तब्लीगी जमात का कार्यक्रम। इस आयोजन में शामिल लोग पूरे देश में फैल चुके हैं और उन्हें खोजने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जगह-जगह से इस आयोजन में शामिल होने वाले लोगों की तलाश की जा रही है और साथ ही उनके पकड़े जाने की सूचना मिल रही है। प्रदेश के भी कई शहरों से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पकड़कर एकांतवास में भेजा जा रहा है। अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से जानिए कि उत्तर प्रदेश में कहां-कहां इस कार्यक्रम से संबंधित लोगों की जानकारी मिली...

विज्ञापन


मेरठ: शामली में बाहर से आई जमात के 28 लोगों को किया गया क्वारंटीन
मरकज निजामुद्दीन में तबलीगी जमात में शामिल जमातियों की तलाश में पुलिस दूसरे दिन भी जुटी रही। बुधवार को शामली में पुलिस को जिले के दो अलग अलग स्थानों पर बाहर से आई जमात के होने की जानकारी मिली  थी जिसके बाद उनकी जानकारी जुटाकर उन्हें क्वारंटीन करा दिया गया। उधर, पुलिस ने कादरगढ़ चौकी पर जलालाबाद के 10 जमातियों को रोक लिया। इन सभी जमातियों को क्वारंटीन करा दिया गया है। और पढ़े...
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर, औरैया, कन्नौज से वापस अपने वतन भेजे जाएंगे तबलीगी जमात में शामिल 151 लोग
कानपुर में बाहर से आए तबलीगी जमात के लोगों को जिन्हें कोरोना वायरस जांच में नेगिटिव पाया गया है, उन सभी को उनके वतन भेजने का आदेश गृह मंत्रालय की तरफ से जारी हुआ है। इस संबंध में चीफ सेक्रेटरी के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के पास भी आदेश भेजा जा रहा है। और पढ़े...


वाराणसी/भदोही/जौनपुर : तब्लीगी जमात से लौटे लोगों को किया होम क्वारंटीन
दिल्ली में आयोजित धार्मिक जलसे में शामिल बनारस के 5 लोगों की दिल्ली में थर्मल स्क्रीनिंग कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। इधर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें इनके घर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली। जिले के मदनपुरा, रामनगर, चौबेपुर के जो लोग जलसे में शामिल होने गए थे उनके परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटी रहने को कहा गया है। और पढ़े...

People involved in Nizamuddin Tabligi Jamaat program reached these cities of Uttar Pradesh
औरैया के खानपुर के कुरैशियान मस्जिद में शामली जिले की जमात में शामिल लोगों की जांच करती डॉक्टरों की टीम। - फोटो : amar ujala

फिरोजाबाद: मस्जिद में दस दिन से ठहरे थे तबलीगी जमात से लौटे बिहार के सात जमाती
निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात के हुए जलसे में शामिल होकर बिहार लौटने के दौरान फिरोजाबाद में रुके सात जमातियों को रसूलपुर थाना पुलिस ने मंगलवार देररात दुर्गेशनगर स्थित सलमान फारुकी मस्जिद से खोज लिया। प्रशासन की टीम तत्काल इनको साथ ले गई सभी को शिकोहाबाद के अस्पताल में रखा गया है। और पढ़े...

प्रयागराज: मुसाफिरखाने में छिपकर रह रहे थे इंडोनेशिया के सात नागरिक समेत 9 लोग, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अब्दुल्ला मस्जिद के पास स्थित मुसाफिरखाने में छिपकर रह रहे सात इंडोनेशियाई नागरिक समेत नौ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में पता चला कि यह सभी दिल्ली स्थित निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। और पढ़े...

अलीगढ़ः पिलौना मस्जिद में मिले 16 जमाती, इमाम समेत 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जमातियों के बारे में मिली सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम अलीगढ़ की पिलौना मस्जिद पहुंची, जहां से उन्हें 16 जमाती मिले। सभी को 24 घंटे की निगरानी में क्वारंटीन में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मस्जिद के इमाम व मुतवल्ली सहित 18 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। और पढ़े...

People involved in Nizamuddin Tabligi Jamaat program reached these cities of Uttar Pradesh
निजामुद्दीन जलसे में शामिल ११ लोग हाजीगंज मस्जिद में मिले, मचा हड़कंप - फोटो : amar ujala

बदायूं: मस्जिदों और दरगाहों में बढ़ाई गई सतर्कता, औचक निरीक्षण में मिले कई बाहरी लोग
दिल्ली के निजामुद्दीन में धार्मिक कार्यक्रम के लिए दो हजार लोगों की भीड़ जमा होने और 250 से ज्यादा कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मंगलवार शाम बदायूं के डीएम कुमार प्रशांत, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ विनय कुमार द्विवेदी ने जिले के दरगाहों का औचक निरीक्षण किया। और पढ़े...


गोरखपुर: दिल्ली के मरकज से आकर इस मस्जिद में छिपे थे 15 लोग
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में धार्मिक जलसे मरकज से कोरोना वायरस फैलने के अलर्ट के बाद पुलिस और प्रशासन ने मंगलवार देर रात को संतकबीर नगर में जांच पड़ताल की। इस दौरान मस्जिदों की पड़ताल करने पर चौंकाने वाली जानकारी मिली। और पढ़े...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed