फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   9 people including 7 indonesian citizen booked under pandemic act in Shahganj

प्रयागराज: मुसाफिरखाने में छिपकर रह रहे थे इंडोनेशिया के सात नागरिक समेत 9 लोग, मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Apr 2020 10:30 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज 
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज  Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 01 Apr 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
9 people including 7 indonesian citizen booked under pandemic act in Shahganj
फाइल फोटो - फोटो : PTI

प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अब्दुल्ला मस्जिद के पास स्थित मुसाफिरखाने में छिपकर रह रहे सात इंडोनेशियाई नागरिक समेत नौ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में पता चला कि यह सभी दिल्ली स्थित निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम, एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। पकड़े गए लोगों समेत मुसाफिरखाने में रह रहे कुल 37 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में मुसाफिरखाने के व्यवस्थापक समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार रात 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि शाहगंज थाना क्षेत्र के काटजू रोड स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद के ठीक बगल में बने मुसाफिरखाने में बाहर से आए कुछ लोग छिपकर रह रहे हैं। इसके बाद एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव शाहगंज व खुल्दाबाद थाने की फोर्स लेकर मौके पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ की तो मुसाफिरखाने की देखरेख करने वाले वसीम ने गैर जनपद से आए किसी शख्स के मुसाफिरखाने में होने की बात से इनकार कर दिया। हालांकि जांच करते हुए जब एसपी सिटी मुसाफिरखाने की दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो वहां 7 इंडोनेशियाई नागरिक समेत नौ लोग ऐसे मिले, जो बाहर से आकर यहां छिप कर रह रहे थे। 
 

इनमें से एक कोलकाता और एक केरल का रहने वाला है। हड़कंप तब मचा जब पूछताछ में यह बात सामने आई कि यह 9 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद यहां पहुंचे थे। इसके बावजूद इन्होंने अपने आने की सूचना पुलिस को नहीं दी। 

मामले की जानकारी दी गई तो डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज समेत पुलिस प्रशासन के तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद 9 लोगों के अलावा मुसाफिरखाने में रह रहे 28 अन्य लोगों को क्वारंटीन किया गया। 

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में मुसाफिरखाने के व्यवस्थापक वसीम के साथ ही बाहर से आने के बाद छिपकर रह रहे 9 लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed