{"_id":"6a384ac1fea4b46da8053f37","slug":"people-in-hardoiya-troubled-by-traffic-jams-on-weekly-market-day-lucknow-news-c-13-lko1096-1793389-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हरदोइया में साप्ताहिक बाजार के दिन जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हरदोइया में साप्ताहिक बाजार के दिन जाम से लोग परेशान
Mon, 22 Jun 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार के दौरान लगा जाम।
नगराम। हरदोइया में साप्ताहिक बाजार लगने के दिन भीषण जाम की समस्या आम है। खरीदारी के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इससे सड़क पर भीड़ बढ़ जाती है। इससे घंटों तक जाम लगा रहता है और राहगीरों को परेशानी होती है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तहसील और पुलिस प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। नगराम गंगागंज मार्ग पर रविवार व बृहस्पतिवार बाजार लगने से जाम की समस्या और बढ़ जाती है। इससे मरीजों और राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आती हैं। थाना प्रभारी नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि पटरी दुकानदार सड़क किनारे अतिक्रमण करते हैं, जो जाम का कारण बनता है। उन्होंने जल्द ही विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से दुकान लगाने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।