{"_id":"58c250b74f1c1b187bdc7332","slug":"people-in-foreign-country-are-terrofied-with-saifullah-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी पर सैफुल्लाह का एनकाउंटर देख सऊदी अरब से पति बोला-छोड़ दो मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी पर सैफुल्लाह का एनकाउंटर देख सऊदी अरब से पति बोला-छोड़ दो मकान
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 10 Mar 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
आतंकी
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की हाजी कॉलोनी में संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह और एटीएस कमांडो के बीच लाइव एनकाउंटर देखकर खाड़ी के देशों में बैठे लोगों ने यहां रह रही पत्नियों को मकान छोड़कर किसी सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है। कॉलोनी के अधिकतर लोगों का कहना है कि अब यहां रहना उनके व परिवारीजनों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है।
Trending Videos
पुलिस तैनात पर लोगों को नहीं भरोसा
ऑपरेशन के लिए तैनात कमांडो
पांच साल पहले यहां मकान बनवाने वाले खलील की पत्नी तंजीम ने बताया कि घर के पास संदिग्ध आतंकी रह रहे थे और भनक तक नहीं लगी। पति सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। यहां वह दो बच्चों के साथ अकेले रहती हैं। अगर कोई बड़ी घटना हो जाती तो बचना मुश्किल था।
आतंकी हमला
यही दहशत शफीक की पत्नी यास्मीन की भी थी। शफीक भी सऊदी अरब में हैं। टीवी पर लाइव एनकाउंटर देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पत्नी को फोन किया और मकान छोड़कर किसी सुरक्षित ठिकाने पर जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी
खलील ने भी पत्नी को फोन कर किसी रिश्तेदार के घर जाने की सलाह दी। उधर, सैफुल्लाह के बाद गौस मोहम्मद के भी कॉलोनी में ही किराये पर रहने की जानकारी के बाद वहां रहने वालों में दहशत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
आतंकी
कई लोग ताला लगाकर किसी रिश्तेदार या करीबी के घर चले जाते हैं और रात को सिर्फ सोने के लिए लौटते हैं। हालांकि, सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए मस्जिद के पास पुलिस तैनात है लेकिन कॉलोनी के लोग भरोसा नहीं कर पा रहे हैं।