फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people from uttar pradesh will attend the inauguration of statue of unity

यूपी के लोग भी ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के लोकार्पण में होंगे शामिल : अनुप्रिया पटेल

Mon, 08 Oct 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Oct 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
people from uttar pradesh will attend the inauguration of statue of unity
अनुप्रिया पटेल - फोटो : SELF

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि अखंड भारत के पक्षधर रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में बने ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के लोकार्पण कार्यक्रम में यूपी के हर जिले के लोग शामिल होंगे। 

विज्ञापन


31 अक्तूबर को गुजरात के बड़ौदा में सरदार सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को पहुंचाने के लिए अपना दल (एस) पूरी  ट्रेन बुक कराएगी। इसे 28 या 29 अक्तूबर को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा। इस ट्रेन को वह स्वयं हरी झंडी दिखाएंगी। 
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने एक बयान में बताया कि ‘स्टेच्यू फॉर यूनिटी’ केरूप में स्थापित लौहपुरुष की 182 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम में खास तौर पर पूर्वांचल के जिलों के लोग शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए इच्छुक लोगों को आवेदन करना होगा। अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एमएलसी आशीष पटेल ने बताया कि वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से बड़ौदा के लिए रवाना होने वाली यह ट्रेन चुनार, मिर्जापुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, पुखरायां, उरई, झांसी होते हुए गुजरात पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed