{"_id":"5d4fe5a28ebc3e6d1d71e3b9","slug":"people-beat-a-woman-on-doubt-of-child-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में अमानवीय हरकत: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने महिला को पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में अमानवीय हरकत: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने महिला को पेड़ से बांधकर पीटा
Sun, 11 Aug 2019 03:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 11 Aug 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
गोंडा जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला दृश्य सामने आया है। जहां शनिवार को लोगों ने एक विक्षिप्त महिला की बच्चा चोरी के शक में पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेहली भाईलाल पुरवा का है। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा स्कूल की छुट्टी का समय पूछने पर अफवाहों व शक का ऐसा दौर पनपा कि लोगों ने उसे बच्चा चोरी के शक में पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पीटा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उसे तब तक पेड़ से बांधे रखा जब तक वहां पुलिस नहीं पहुंच गई। पुलिस ने महिला को लोगों के चंगुल से मुक्त करवाया। पुलिस के अनुसार, महिला तलाकशुदा और मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है।