{"_id":"5cbd6349bdec22143f759c26","slug":"people-attacked-on-police-team-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकीः लाठी -डंडे से लैस दर्जनों लोगों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, दुष्कर्मी को छुड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकीः लाठी -डंडे से लैस दर्जनों लोगों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, दुष्कर्मी को छुड़ाया
Mon, 22 Apr 2019 01:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी मस्तान बाबा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी में दुष्कर्म के आरोपी रियाज की तलाश में रविवार को बेलहरा कस्बे में दबिश देने गई पुलिस टीम पर आरोपी व उसके दो दर्जन साथियों व एक ढोंगी बाबा छिद्दू उर्फ मस्तान बाबा ने हमला कर दिया। तलवार-बांका व लाठी-डंडे से हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इस बीच मौका पाकर आरोपी साथियों के साथ भाग गया। जबकि पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस व कई तलवारें बरामद की हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर ढोंगी को जेल भेज दिया। जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि मोहम्मदपुर खाला एसओ मनोज शर्मा व सूरतगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र मिश्र पुलिस टीम के साथ रविवार सुबह दुष्कर्म समेत कई मामलों में वांछित चल रहे रियाज पुत्र नाजिम को पकड़ने के लिए बेलहरा कस्बे में दबिश दी थी

सिपाहियों को आईं चोटें
डेमो
वहां एक टीनशेड में रहने वाले छिद्दू उर्फ मस्तान बाबा निवासी ग्राम अलाउद्दीनपुर, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर के यहां आरोपी रियाज मिल गया। पुलिस ने जैसे ही रियाज को पकड़ा, मस्तान बाबा समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने तलवार, बांका, तमंचे व लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया।
इस दौरान पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला भी किया गया, जिसमें कई सिपाहियों के मामूली चोटें आई हैं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बाबा को तो पकड़ लिया मगर रियाज अपने दो दर्जन से अधिक साथियों के साथ भाग गया।