{"_id":"64815a204db8299106012e43","slug":"people-arrived-sudi-arab-are-facing-problems-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदीना में रिहाइश फुल: हज यात्री परेशान, 50 हज जायरीन एक किचन उपयोग करने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदीना में रिहाइश फुल: हज यात्री परेशान, 50 हज जायरीन एक किचन उपयोग करने को मजबूर
Thu, 08 Jun 2023 10:03 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:03 AM IST
सार
हज के लिए पहुंचे यात्रियों को मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। इस पर राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा का कहना है कि मामले में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
महंगे दाम में रियाल खरीदने की मजबूरी के बाद सऊदी अरब पहुंचे हज यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहां ठहराने के लिए भवन चयन में हुई लापरवाही का खामियाजा आजमीन-ए-हज भुगत रहे हैं। मदीना में रिहाइश फुल हो चुकी है। आलम यह है कि 50 हज यात्री एक किचन का उपयोग करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
बीते चार जून को पत्नी अनीस बानो के साथ सऊदी अरब पहुंचे मो. नायाब, 31 मई को पहुंचे शाकिर अहमद और खैरुन्निशा ने बताया कि मक्का के अजीजिया होटल मकतब 40, बिल्डिंग नंबर 193 में उन्हें ठहराया गया है। यहां पर 50 लोगों के लिए मात्र एक किचन है। फ्रिज भी सिर्फ एक है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - घात लगाए बैठा था हमलावर, कठघरे की ओर बढ़ते ही जीवा पर बरसाने लगा गोलियां, तस्वीरों में पूरा कांड
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कोर्ट रूम में ताबड़तोड़ फायरिंग, मजिस्ट्रेट के सामने कुख्यात संजीव जीवा ढेर, एसआईटी गठित
इसके अलावा एक कमरे में 4 से 6 लोगों को ठहराया गया है। इसमें शौचालय अटैच है, लेकिन इतना छोटा है कि स्नान करना मुश्किल है। इन समस्याओं को लेकर हज यात्रियों ने हज कमेटी ऑफ इंडिया और अल्पसंख्यक मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है।
भवन चयन में प्रक्रिया की अनदेखी
सऊदी अरब में हज यात्रियों की रिहाइश के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय और भारतीय दूतावास के अधिकारी मक्का व मदीना में होटल व भवन का चयन करते हैं। इसके बाद राज्य सरकारों के प्रतिनिधि इनको देखने भी जाते हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस बार यह प्रक्रिया अपनाई ही नहीं गई। मंत्रालय ने किसी दरगाह के सज्जादानशीन और एक अन्य व्यक्ति को इमारतों के चयन की जिम्मेदारी दी थी। इसका नतीजा ये हुआ कि मदीना में हज यात्रियों के ठहरने की जगह कई दिन पहले ही फुल हो चुकी हैं। इससे अब मक्का पहुंचने वालों को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में है। देश भर से 1.70 लाख लोग हज करने जा रहे हैं। इनमें से मात्र 50 लोगों की शिकायत आई है। केंद्र सरकार और हज कमेटी की नीयत साफ है। मामले से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को अवगत करा दिया गया है।