फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Peon was checking patients in a hospital in Thakurganj Lucknow.

Fraud: अस्पताल में चपरासी करता था आंखों की जांच, अपने भाई को भी काम पर लगा रखा था, पता चला तो...

Mon, 06 Jun 2022 05:46 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Jun 2022 05:46 PM IST
सार

लखनऊ के ठाकुरगंज में एक अस्पताल में एक चपरासी मरीजों की जांच करता था। मामले का जब खुलासा हुआ तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Peon was checking patients in a hospital in Thakurganj Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में संविदा पर तैनात चपरासी मरीजों की आंखों की जांच कर रहा था। इसका खुलासा तब हुआ जब उसने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के नाम पर एक मरीज से रुपये वसूल लिए। मरीज ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल समेत डीएम से की। डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए तो अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन चपरासी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

विज्ञापन


मलिहाबाद के रहने वाले महेंद्र कुमार आंख का ऑपरेशन कराने बीते माह ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय आए थे। यहां एक रुपये के पर्चे पर नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में दिखाया। डॉक्टर ने मरीज को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


आरोप है कि संविदा पर तैनात चपरासी सुशांत मरीजों की जांच कर उन्हें लेंस का नंबर देता था। मरीज महेंद्र की जांच करने के बाद लेंस के नाम पर उनसे करीब पांच हजार रुपये वसूल लिए। मरीज ने इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल सहित डीएम से की। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद बोध ने बताया कि शिकायत के बाद नेत्र रोग विभाग की डॉक्टर को चेतावनी दी गई है, वहीं कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि संविदा पर कार्यरत चपरासी मरीजों की आंखों की जांच करके नंबर देता था। इसके बाद चश्मा बनवाने लोगों को अस्पताल के बाहर अपने भाई की दुकान पर भेजता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed