फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pension to every daughter

बेटियों की पारिवारिक पेंशन की टेंशन दूर

Tue, 10 Dec 2013 11:32 AM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Tue, 10 Dec 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
pension to every daughter

कर्मचारियों व पेंशनरों के पारिवारिक पेंशन की पात्रता सूची में अब एक जनवरी 2006 के पहले वाले कर्मियों व पेंशनरों की अविवाहित, विधवा व तलाकशुदा बेटियां भी शामिल होंगी।

विज्ञापन


शासन ने पारिवारिक पेंशन देने की पात्रता सूची में ऐसी बेटियों के नाम शामिल करने का आदेश जारी कर दिया है।

एक जनवरी 2006 व उसके बाद के लिए यह व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है।

छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार शासन ने कर्मचारियों व पेंशनरों की पारिवारिक पेंशन की पात्रता सूची में अविवाहित, विधवा व तलाकशुदा पुत्रियों को भी शामिल करने का फैसला किया था।
विज्ञापन


पहले पत्नी व अन्य शर्तों के अनुसार परिवार के दूसरे सदस्यों को पारिवारिक पेंशन की व्यवस्था थी।

शासन ने एक जनवरी 2006 के बाद के कर्मचारियों व पेंशनरों की ऐसी पुत्रियों के नाम पात्रता सूची में शामिल करने का आदेश कर दिया था, मगर 2006 के पहले वाले कर्मचारी व पेंशनर उस आदेश में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बड़ी संख्या में ऐसे आवेदनों का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। विभागों से लगातार ऐसे मामले वित्त विभाग को परामर्श के लिए भेजे जा रहे थे।

अब वित्त विभाग ने इस संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद 1 जनवरी 2006 के पहले के सेवानिवृत्त, मृत कर्मचारियों व पेंशनरों की अविवाहित, विधवा व तलाकशुदा पुत्रियों को भी पात्रता सूची में शामिल करने व नियमानुसार उसका लाभ देने का फैसला किया है।


विशेष सचिव वित्त नीलरतन कुमार की ओर से इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि पारिवारिक पेंशन पाने वाली लड़कियों की पूर्व निर्धारित उम्र सीमा (25 वर्ष) भी खत्म कर दी गई है।

अब ऐसी लड़कियां विवाह या पुनर्विवाह न करने पर आजीवन पारिवारिक पेंशन का लाभ पा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed