फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pending examinations of six courses including D.E.L.D now in October

डीएलएड समेत छह कोर्स की लंबित परीक्षाएं अब अक्तूबर में

Thu, 17 Sep 2020 01:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Sep 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pending examinations of six courses including D.E.L.D now in October
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
प्रदेश सरकार ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी को डीएलएड समेत छह प्रशिक्षण कोर्स की लंबित परीक्षाएं कराने की मंजूरी दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह ने बुधवार को इस बाबत शासनादेश जारी कर दिया। मगर राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2020 को आयोजित कराने की अनुमति नहीं दी गई है। कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन को पालन करते हुए सभी लंबित परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से कराए जाने वाले प्रशिक्षण कोर्स की परीक्षाएं मार्च से मई 2020 के बीच प्रस्तावित थी। मगर, कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण ये परीक्षाएं नहीं हो सकीं। बाद में प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने इन परीक्षाएं कराने की मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन

 
डीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2018 के तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में मिले अंकों का औसत अंक देते हुए चतुर्थ सेमेस्टर के लिए प्रोन्नत किया जाएगा। जबकि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा अक्तूबर में कराने की मंजूरी दी गई है। वहीं, डीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2019 के प्रथम सेमेस्टर के सभी प्रशिक्षुओं को द्वितीय सेमेस्टर में प्रमोट किया जाएगा। इनकी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा भी अक्तूबर में कराने की मंजूरी दी गई है। इस सेमेस्टर में मिले अंकों का औसत ही प्रथम सेमेस्टर के अंक माने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग (एनटीटी) परीक्षा 2015-16 की तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा अक्तूबर में कराने को मंजूरी दी गई है। इसी प्रकार अक्तूबर में प्रस्तावित एनटीटी परीक्षा 2016-17 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को भी कराने की अनुमति दी गई है।  


इन परीक्षाओं को जिला स्तर पर कराने की मंजूरी
अप्रैल में प्रस्तावित सीटी नर्सरी प्रशिक्षण परीक्षा 2015-16, डीपीएड प्रशिक्षण परीक्षा 2015-16 व पुस्तकालय विज्ञान प्रमाण पत्र परीक्षा 2020 और मई में प्रस्तावित डिप्लोमा इन गाइडेंस साइकोलॉजी परीक्षा 2020 के जिला स्तर पर आयोजन कराने की मंजूरी दे दी गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed