{"_id":"5e009a458ebc3e87b2709359","slug":"pediaric-department-of-lohia-hospital-will-be-shifted-in-matri-shishu-referal-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया संस्थान के बाल रोग विभाग को मातृ शिशु रेफरल अस्पताल में किया जाएगा शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया संस्थान के बाल रोग विभाग को मातृ शिशु रेफरल अस्पताल में किया जाएगा शिफ्ट
Mon, 23 Dec 2019 04:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Dec 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक से बाल रोग विभाग को शहीद पथ स्थित मातृ शिशु रेफरल अस्पताल भेजा जाएगा। यह काम जनवरी में पूरा हो जाएगा। इसके बाद महिला एवं प्रसूति रोग विभाग को भी शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, लोहिया संस्थान और लोहिया अस्पताल के विलय के बाद दो-दो स्थान पर दोनों विभाग चल रहे हैं। हॉस्पिटल ब्लॉक में अब भी बाल रोग विभाग एवं महिला व प्रसूति रोग विभाग चल रहा है। लोहिया संस्थान प्रशासन का कहना है कि दोनों अस्पताल का विलय होने के बाद विभागों की केंद्रीयकृत व्यवस्था की जा रही है। एक ही विभाग को दो स्थानों पर चलाने से समस्या बढ़ेगी। ऐसे में इन्हें एक जगह शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि लोहिया संस्थान का दूसरा कैंपस शहीद पथ पर है। यहां मातृ शिशु रेफरल अस्पताल में महिला एवं प्रसूति रोग विभाग, बाल रोग विभाग, इंडोक्राइन सहित कई विभाग चल रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों को 100 व महिलाओं को 140 बेड पर मिलेगा इलाज
हॉस्पिटल ब्लॉक में बाल रोग विभाग को 25 बेड मिले हैं, जबकि मातृ शिशु रेफरल अस्पताल में 200 बेड हैं। यहां जरूरत के मुताबिक 250 बेड का इंतजाम किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में करीब 100 बेड बाल रोग विभाग और 140 बेड स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को मिल जाएंगे। हालांकि शुरुआती दौर में बाल रोग विभाग को 45 बेड से शुरू किया जाएगा। मातृ शिशु रेफरल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि जनवरी के शुरुआत में बाल रोग विभाग को हॉस्पिटल ब्लॉक से रेफरल चिकित्सालय में पूरी तरह शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन